क्विटो7 मिनट पहले
कॉपी लिंक
साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। US जियोलॉजिकल सर्व के मुताबिक, भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुयास में हुआ। ये कोस्टल इलाका है। भूकंप का केंद्र यहां से 80 किलोमीटर दूर ग्वायाक्विल शहर में था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देश पेरू में भी महसूस किए गए। कई घर तबाह हो गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें भारी नुकसान देखा जा सकता है।

इक्वाडोर की इमरजेंसी रिस्पोंस एजेंसी के मुताबिक, मचाला शहर में एक घर की छत गिर गई। इस दौरान एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

क्यूएंका शहर में एक कार पर इमारत का मलबा गिर गया, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
2017 में भी आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप
2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इसी तरह 6 फरवरी 2023 को भी तुर्किये-सीरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोनों देशों में भारी तबाही हुई। तुर्किये में 44,374 लोगों की जान गई। सीरिया में 5,951 लोग मारे गए। 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया। भूकंप का एपिसेंटर तुर्किये का गाजियांटेप शहर रहा। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई।

दुनिया में हर साल 20,000 हजार भूकंप आते हैं
हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।
ये खबर भी पढ़ें...
न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का भूकंप:रिंग ऑफ फायर में मौजूद करमाडेक आईलैंड था केंद्र, अमेरिकी एजेंसी ने जारी की सुनामी की चेतावनी

न्यूजीलैंड के करमाडेक आईलैंड में गुरुवार सुबह भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 रही। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) का कहना है कि तीव्रता 6.8 थी और केंद्र जमीन से 41 किलोमीटर नीचे था। पढ़ें पूरी खबर...
तुर्किये में फिर भूकंप, 6.4 आंकी गई तीव्रता:लेबनान, इजराइल तक महसूस हुए झटके, 10 सेकंड तक कांपी धरती

तुर्किये में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 आंकी गई। झटके लेबनान और इजराइल तक महसूस हुए। स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 8.30 बजे से 10 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। पढ़ें पूरी खबर...
इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 268 की मौत, कई स्कूली बच्चों ने भी जान गंवाई

इंडोनेशिया के मुख्य आईलैंड जावा में सोमवार को आए भूकंप से अब तक कुल 268 लोगों की मौत हो चुकी है। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। भूकंप में 2 हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए। 13 हजार लोग बेघर हैं। अस्थाई कैंपों, पार्किंग और सड़कों पर ही घायलों का इलाज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल में देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप, 6 की मौत

पड़ोसी देश नेपाल में इसी साल 9 नवंबर की आधी रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके भारत के दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के 5 राज्यों में भी महसूस किए गए। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया। एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे था। पूरी खबर पढ़ें...