भास्कर अपडेट्स:असम के धुबरी में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 5 घायल

1 month ago
Live Updates; Actor Anu Kapoor; Maharastra RA Residency Tower Fire Broke Out; Assam Road Accident

असम के धुबरी जिले के GTB रोड पर एक सड़क दुर्घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक कार और ट्रक की चपेट में एक सड़क किनारे खड़ी दो बाइक आ गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आज की अन्य बड़ी खबरे

महाराष्ट्र के दादर ईस्ट इलाके के RA रेजिडेंसी टॉवर में आग; कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के दादर ईस्ट इलाके के RA रेजिडेंसी टॉवर में गुरुवार आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। BMC के मुताबिक, अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एक्टर अन्नू कपूर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, चेस्ट प्रॉब्लम की शिकायत

दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुरुवार सुबह से चेस्ट प्रॉब्लम हो रही थी। अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उसमें सुधार भी हो रहा है। उनका इलाज जारी है।

अन्नू कपूर ‘हम’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘ऐतराज’, ‘सात खून माफ’, ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। उन्हें ‘विक्की डोनर’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। उनकी हालिया रिलीज अमेजन प्राइम पर आई वेब सीरीज ‘क्रैश कोर्स’ थी।

Read Full Article at Source