21 मार्च को हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी:समर्थकों से विरोध करने को कहा; पोर्न स्टार के साथ अफेयर छिपाने से जुड़ा है मामला

2 days ago

वॉशिंगटन6 मिनट पहले

कॉपी लिंक

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने अपने समर्थकों से इसके खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा है। उन्होंने कहा- विरोध करो। हमारे देश का समर्थन करो। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि आरोप क्या होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप का एक पोर्न स्टार के साथ अफेयर था। उन्होंने अफेयर को छिपाने के लिए उसे काफी पैसे दिए थे। न्यूयॉर्क में पिछले 5 साल से इस मामले की जांच चल रही है। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

अगर ट्रम्प को इस मामले में दोषी ठहराया गया तो ये किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ लाया गया पहला आपराधिक मामला होगा। आसान शब्दों में कहें तो अब तक अमेरिका के किसी राष्ट्रपति ने आपराधिक आरोपों का सामना नहीं किया है।

2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भी ट्रम्प पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के कई आरोप लगे थे। दिसंबर 2017 में तीन अलग महिलाओं ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस करके उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भी ट्रम्प पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के कई आरोप लगे थे। दिसंबर 2017 में तीन अलग महिलाओं ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस करके उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

सोशल मीडिया पर लिखी गिरफ्तारी की बात
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट लिखा, कहा कि उन्हें मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस से सीक्रेट इंफोर्मेशन मिली है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, इस मामले पर डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

वहीं, ट्रम्प के वकीलों का कहना है कि लॉ इनफोर्समेंट से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। साथ ही कहा कि ट्रम्प का पोस्ट मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

ट्रम्प की गिरफ्तारी 2016 के मामले से जुड़ी
डोनाल्ड ट्रम्प 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। 2016 में प्रेसिडेंट इलेक्शन हुए थे। इस दौरान ट्रम्प पर आरोप लगे की उनका पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर है और इस अफेयर को छुपाने के लिए डेनियल को पैसे दिए गए।

इतना ही नहीं डेनियल्स ने कहा था- ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने मुझे 2016 में चुनाव से ठीक पहले चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे। हालांकि, ट्रम्प ने डेनियल्स के साथ सेक्शुअल रिलेशन्स के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि ये मामला राजनीति से प्रेरित है।

एक टीवी इंटरव्यू में डेनियल ने बताया कि कैसे ट्रम्प ने पहले उन्हें अपनी बेटी के जैसा बताया और फिर उनके साथ रिलेशन बनाए।

एक टीवी इंटरव्यू में डेनियल ने बताया कि कैसे ट्रम्प ने पहले उन्हें अपनी बेटी के जैसा बताया और फिर उनके साथ रिलेशन बनाए।

2006 में ट्रम्प-डेनियल्स का अफेयर था
डेनियल्स ने बताया कि अफेयर तब शुरू हुआ जब ट्रंप की वाइफ मेलानिया ने बेटे को जन्म दिया था। ट्रंप के बेटे के जन्म के चार महीने बाद हमरा रिलेशन शुरू हुआ। 2006 में हम सेक्शुअल रिलेशिप में आ गए थे। ट्रंप ने वादा किया था कि वो मुझे एक रिऐलिटी शो में भी कास्ट करेंगे।

समर्थकों से बोले- गिरफ्तारी का विरोध करो, 2021 में भी समर्थकों को भड़काया था
ट्रम्प ने अपने समर्थकों से गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को कहा है। इसी तरह उन्होंने 2021 में समर्थकों को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का विरोध करने के लिए कहा था। ट्रम्प चुनाव हार गए थे, वो इसे स्वीकार नहीं करना चाहते थे। इसके बाद 6 जनवरी 2021 को उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद में हमला कर दिया था।

कैपिटल हिल दंगे में कम से कम 138 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जवाबी फायरिंग में 5 से ज्यादा उपद्रवियों की मौत हुई थी।

कैपिटल हिल दंगे में कम से कम 138 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जवाबी फायरिंग में 5 से ज्यादा उपद्रवियों की मौत हुई थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

डोनाल्ड ट्रम्प के घर FBI की रेड:तलाशी के बाद कई डॉक्यूमेंट्स जब्त; ट्रम्प बोले- वे मुझे 2024 का चुनाव लड़ने से रोक रहे

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पूर्व राष्ट्रपति के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FBI के कई एजेंट्स ने ट्रम्प के घर को घेर लिया और तलाशी ली। एजेंट्स कई डॉक्यूमेंट्स जब्त करके ले गए। खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रेड की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रम्प की कंपनी बिजनेस फ्रॉड की गुनहगार:लग्जरी अपार्टमेंट और गाड़ियों का टैक्स चोरी कराया, कोर्ट ने लगाया 13 हजार करोड़ का जुर्माना

डोनाल्ड ट्रम्प को अरबों कमाकर देने वाली उनकी खानदानी रिएल एस्टेट कंपनी द ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन को टैक्स फ्रॉड समेत कई अपराधों का दोषी पाया गया है। लगभग एक महीने तक चली सुनवाई में ज्यूरी ने ट्रम्प की कंपनी को 17 मामलों में दोषी करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Read Full Article at Source