WBJEE Result 2023 Date & Time: WBJEE का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा.
WBJEE Result 2023 Date & Time: वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) आज WBJEE Result 2023 जारी करेगा. उ ...अधिक पढ़ें
News18 हिंदीLast Updated : May 26, 2023, 12:45 IST
WBJEE Result 2023 Date & Time: वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) आज वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) 2023 का रिजल्ट (WBJEE Result 2023) जारी करेगा. एक बार रिजल्ट (WBJEE Result 2023) जारी होने के बाद जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (WBJEE Result) चेक कर सकते हैं. आधिकारिक घोषणा के अनुसार WBJEE 2023 स्कोर कार्ड शाम 4 बजे के बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbjeeb.nic.in/WBJEECMS/Page के जरिए अपना रिजल्ट (WBJEE Result 2023) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट (WBJEE Result 2023) देख सकते हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, “पश्चिम बंगाल में विश्वविद्यालयों / कॉलेजों में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / फार्मेसी डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2023 (WBJEE 2023) के रिजल्ट 26 मई, 2023 (शुक्रवार) को घोषित किए जाएंगे. डाउनलोड करने योग्य रैंक कार्ड बोर्ड की वेबसाइटों wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in पर शाम 4.00 बजे से उपलब्ध होंगे.”
WBJEE बोर्ड ने हाल ही में ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) शीट जारी की थी और उम्मीदवारों को अपनी OMR शीट को देखने और चुनौती देने के लिए 20 मई की शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था. उम्मीदवारों को प्रति प्रतिक्रिया 500 रुपये का एक बार गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतना करना पड़ा था.
WBJEE Result 2023 ऐसे करें चेक
WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘WBJEE Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक विवरण भरें.
सबमिट पर क्लिक करें.
WBJEE Result 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
.
Tags: Entrance exams
FIRST PUBLISHED :
May 26, 2023, 12:45 IST