कल या परसों, कब जारी होगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट? अभी से बुकमार्क करें वेबसाइट

1 week ago
 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थीJAC 12th Result 2024: 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थी

नई दिल्ली (JAC Result 2024). झारखंड बोर्ड 12वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल या परसों घोषित कर देगा. सूत्रों की मानें तो झारखंड बोर्ड ने 12वीं के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया है. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक करते रहें.

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किया जा सकता है (Jharkhand Board 12th Result 2024). झारखंड बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है. लेकिन माना जा रहा है कि जैक बोर्ड मंगलवार तक झारखंड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर देगा (JAC 12th Result 2024). झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 की जानकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए दी जाएगी.

Jharkhand Board Inter Result 2024: खत्म होगा लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार
इस साल 3 लाख 44 हजार 842 परीक्षार्थियों ने झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी. सूत्रों की मानें तो झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस साल झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट के 94 हजार 433 स्टूडेंट्स ने विज्ञान की परीक्षा दी थी. उनके अलावा 25 हजार 907 ने 12वीं कॉमर्स व 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थियों ने आर्ट्स की परीक्षा दी थी.

How to check JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 (Jharkhand Board 12th Result Date) जारी होते ही नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए उसे चेक कर सकते हैं-

1- झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.

2- जैक रिजल्ट वेबसाइट के होमपेज पर ‘JAC 12th Result 2024 Science, Arts and Commerce’ लिंक पर क्लिक करें.

3- अब रोल नंबर और रोल कोड एंटर करें.

4- जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

5- जैक 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं.

Jharkhand Board Website Crash: झारखंड बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
झारखंड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर सर्वर बढ़ जाने से वह क्रैश भी हो सकती है. हालांकि इस स्थिति में भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. झारखंड बोर्ड एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है. सिर्फ यही नहीं, स्टूडेंट्स News18 हिंदी की वेबसाइट पर भी झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स चेक कर पाएंगे. इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 06 से 26 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी.

ये भी पढ़ें:
क्या एक ही दिन होगी UPSC मेंस और यूजीसी नेट परीक्षा? सोशल मीडिया पर हुआ बवाल

खुद बनाएं शादी का कार्ड, वेडिंग की दुनिया में होगी लाखों की कमाई, जानें कैसे

.

Tags: 12th results, JAC, Jharkhand board result

FIRST PUBLISHED :

April 28, 2024, 09:47 IST

Read Full Article at Source