राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 में घोषित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को प्रदेशभर में सराहना मिल रही है. इस योजना के तहत 6,000 बुजुर्गों को हवाई मार्ग से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे, जबकि 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन के जरिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा. पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए लॉटरी प्रणाली अपनाई जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. बुजुर्गों ने इसे सम्मान और आस्था से जुड़ी पहल बताया है. सामाजिक संगठनों ने भी योजना की प्रशंसा करते हुए इसे सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक कहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

1 hour ago

