Bill Gates News: बिल गेट्स इंडिया AI समिट में शामिल नहीं होंगे, 'ग्लोबल विजनरीज' लिस्ट से नाम गायब

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

बिल गेट्स इंडिया AI समिट में नहीं होंगे शामिल, ग्लोबल विजनरी लिस्ट से नाम गायब

Last Updated:February 17, 2026, 12:02 IST

Bill Gates News: एपस्टीन फाइल विवाद के बीच बिल गेट्स AI समिट में शामिल नहीं होंगे. सरकारी सूत्रों का कहना है कि 'ग्लोबल विजनरीज' लिस्ट से बिल गेट्स का नाम गायब है.

बिल गेट्स इंडिया AI समिट में नहीं होंगे शामिल, ग्लोबल विजनरी लिस्ट से नाम गायबZoom

बिल गेट्स एआई इंडिया समिट में शामिल नहीं होंगे.

Bill Gates News: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल नहीं होंगे. सरकारी सूत्रों की मानें तो बिल गेट्स दिल्ली में चल रहे AI समिट का हिस्सा नहीं होंगे. उनका नाम इवेंट की ‘ग्लोबल विजनरीज’ लिस्ट से गायब है. बिल गेट्स एपस्टीन फाइलों में नाम को लेकर विवाद में घिरे हुए हैं. ऐसे में इस डेवलपमेंट से यह सवाल उठ रहा है कि क्या माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की गैरमौजूदगी जेफरी एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स में बताए गए उनके पिछले इंटरैक्शन की फिर से जांच से जुड़ी है.

सरकारी सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि एपस्टीन फाइलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच बिल गेट्स अनावश्यक कारणों से AI समिट का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा जेफरी एपस्टीन के ऑफिस से जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स में दुनिया के नेताओं से लेकर बिजनेस एग्जीक्यूटिव तक, दर्जनों हाई-प्रोफाइल लोगों का जिक्र किया गया है. इसमें बिल गेट्स का भी नाम है.

गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी उत्साही लोगों के बीच उपस्थित होना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भारतीय प्रतिभा और नवाचार की असाधारण क्षमता को दर्शाता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की प्रगति न केवल देश के लिए बदलावकारी समाधान तैयार करेगी, बल्कि वैश्विक विकास में भी योगदान देगी.

क्या है इंडिया एआई इंपैक्ट समिट?

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 या इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 पांच दिन तक चलने वाला है. इसमें 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इननमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा 60 मंत्री और उप मंत्री शामिल हैं. इसके साथ ही सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद, शोधकर्ता, सीटीओ और परोपकारी संगठनों सहित 500 से अधिक वैश्विक एआई लीडर्स भी शामिल हो रहे हैं.

क्या होगा इसमें

शिखर सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण तीन प्रमुख वैश्विक प्रभाव चुनौतियां हैं- एआई फॉर ऑल, एआई बाय हर, और युवाआई- जिनका समापन फाइनलिस्टों की घोषणा और ग्रैंड फिनाले शोकेस के साथ होगा. इन चुनौतियों के लिए 60 से अधिक देशों से 4,650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं द्वारा किए गए गहन बहुस्तरीय मूल्यांकन के बाद, तीनों श्रेणियों में शीर्ष 70 टीमों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है.

तीनों श्रेणियों में शीर्ष 70 टीमों के फाइनलिस्ट 16 और 17 फरवरी को भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में आयोजित होने वाले भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में अपने समाधान प्रस्तुत करेंगे.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 17, 2026, 11:49 IST

Read Full Article at Source