नई दिल्ली (इंटरनेट डेस्क) अदिति शुक्ला। नेचर कंजर्वेशन डे को सेलिब्रेट करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में सस्टेनेबिलटी को अपनाने से बहतर और कुछ नहीं हो सकता। जरूरी नहीं की आप एक दिन में अपनी आदतें को जड़ से खत्म कर दें। लेकिन जरूरी है उन आदतें के बारे में नजर डालना। यहां जाने आज के दिन के बारे में और आप इसके लिए क्या कर सकते हैं।
इसलिए मनाया जाता है वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे
- हमारे प्लैनेट के नैचुरल रिसोर्सेज में हवा, सूरज की रोशनी, मिट्टी, मिनरल्स, फ्यूल्स और पानी शामिल हैं। ये सब चीजें नेचर से मिलती हैं और इंसान रोजमर्रा की जिंदगी में इन्हें इस्तेमाल करता है।
- वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे की शुरुआत 1972 में हुई थी, जब यूनाइटेड नेशंस का 'कॉनफ्रेंस ऑन द ह्यूमन एनवायरनमेंट' स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था।
- बाद में, यूएन जनरल असेंबली ने ये महसूस किया कि ग्लोबल लेवल पर एनवायरनमेंट को लेकर एक्शन लेना बहुत जरूरी है। इसलिए 28 जुलाई को World Nature Conservation Day के तौर पर घोषित किया गया, ताकि लोगों को नेचर की इंपॉर्टेंस समझाई जा सके और उसे प्रोटेक्ट करने की जागरूकता फैलाई जा सके।
- अब ये दिन सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं बल्कि एक मूवमेंट बन चुका है, जो लॉ मेकर्स को सख्त पर्यावरण नियम बनाने के लिए इंस्पायर करता है और आम लोगों को सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए मोटिवेट करता है।
अपनाएं ये आसान तरीके
1. प्लास्टिक को करें इग्नोर
ये तो सभी जानते होंगे ज्यादातर प्लास्टिक कई दशकों तक लैंडफिल में यू ही जगह बनाए रहता है बिना कंपोज हुए। और तो और माइक्रोप्लास्टिक अब व्यक्ति के ब्रेन और सांस के जरिए फेफड़ों में भी जगह बना रहा है। ऐसे में जरूरी है की अपने और धरती के जीवन के लिए प्लास्टिक को बिल्कुल अवॉइड किया जाए। इसके लिए आपको छोटे स्तर में शुरुआत करनी होगी।
- प्लास्टिक टूथ ब्रश को बैंबू या वुडन ब्रेश से चेंज करें।
- प्लास्टिक कंघी की जगह वुडन कंघी इस्तेमाल करें।
- प्लास्टिक कटलरी और युटेंसिल्स की जगह मिट्टी, सोप स्टोन, आयरन और स्टील के बर्तनों को चुनें।
- बच्चों की किताबों के कवर के लिए प्लास्टिक नहीं पेपर या ऐसे आइटम को चुनें जिसे रिसाइकल किया जा सकता हो।
- किचन में प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड की जगह वुडन बोर्ड को चुनें, ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
2. DIY का करें जमकर इस्तेमाल
DIY यानि डू इट योरसेल्फ को एक तरह से 3R यानि रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल का एक स्मॉलर वर्जन समझ सकते हैं। सस्टेनेबिलिटी को फॉलो करने के लिए आप भी घर में कुछ ऐसी DIY कर सकते हैं जिसमें घर के बच्चे भी इंट्रेस्ट शो करें।
- घर में छोटा सा वेजिटेबल गार्डेन बनाएं, जगह कम हो तो गमलों में ही कुछ उगाएं (जैसे धनिया, मेथी, सरसों) और बच्चों की भी इसकी इम्पॉर्टेंस समझाएं।
- पुराने प्लास्टिक जार में पौधे लगाएं, DIY फ्लॉवर जार भी बना सकते हैं।
- पुराने कपड़ों से क्रिएटिव यूटिलिटी आइटम्स बनाएं जैसे टी-शर्ट से रग या डस्टर और
पुरानी साड़ी पिलो कवर बन सकते हैं।
- घर की सजावट के लिए जूट, बांस या टेराकोटा के मैटेरियल को यूज करें।
3. खाने में मिलाएं सस्टेनेबिलिटी का स्वाद
सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को अपने आस पास रखना चाहते हैं तो आपको इसे अपने खान पान में भी शामिल करना होगा। सस्टेनेबिलटी का स्वाद खाने में चखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।
- सीजनल वेजिटेबल और फ्रूट्स से अपनी दोस्ती बढ़ाएं।
- वेस्टर्न फूड को एक्सप्लोर करना बुरा नहीं है लेकिन ट्रेडिशन फूड आइटम्स को प्लेट से गायब न होने दें।
- बचा हुआ खाना या सब्जियों को छिलकों को कंपोस्ट करना शुरू करें।
- बर्तन धुलने के लिए साबुन के बजाय रीठा या शिकाकाई यूज कर सकते हैं।