ओडिशा के पास चीनी क्रू वाला जहाज डूबा:24 लोग डूबे, ज्यादातर चीनी; सिंगापुर जा रहा था

1 hour ago

पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज शनिवार को बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर था और इसमें 24 क्रू सदस्य सवार थे।

PTI के मुताबिक, जहाज ओडिशा से आयरन ओर लेकर सिंगापुर जा रहा था। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने क्रू सदस्यों को खोजने और उन्हें जहाज से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है।

जहाज पर सवार ज्यादातर लोग चीनी नागरिक थे। एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने PTI से कहा, “हमें पक्का पता नहीं है कि क्रू के कितने सदस्यों को बचाया गया है।”

बचाव अभियान में आसपास के जहाजों से भी मदद

अधिकारी ने बताया कि आसपास चल रहे दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया है। उनसे बचाव अभियान में मदद करने को कहा गया है।

अधिकारी के मुताबिक, जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था। जहाज किन परिस्थितियों में डूबा, इसकी जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी। खबर अपडेट हो रही है

Read Full Article at Source