Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल के वो 63 परम-महा-वीर, हर दिन लिखी वीरता की एक नई इबारत, कुचला दुश्मन का गुरूर
/
/
/
Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल के वो 63 परम-महा-वीर, हर दिन लिखी वीरता की एक नई इबारत, कुचला दुश्मन का गुरूर
25 years of Kargil war: 3 मई 1999 को शुरूकर दो महीने तीन सप्ताह दो दिन तक चले कारगिल युद्ध में शायद ही कोई दिन ऐसा रहा, जिस दिन वीरता की नई इबारत न लिखी गई हो. जिस युद्ध को जीतना पूरी दुनिया ने असंभव मान लिया हो, उसे महज 83 दिनों में भारतीय सेना के जांबाजों ने संभव कर दिखाया. वैसे कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना का कोई भी ऐसा जवान नही था, जिसने अपने युद्ध कौशल और वीरता का उद्भुत उदाहरण पेश न किया हो, लेकिन इस बीच 63 ऐसे परम-महा-वीर का सामने आए, जिनकी वीरता को देखकर दुश्मन की रुह भी कांप उठी.
कारगिल युद्ध में वीरता की नई इबारत लिखने वाले इन 63 परम-महा-वीरों में जम्मू एण्ड कश्मीर राइफल्स के 13, 2 राजपूताना राइफल्स के 10, 18 ग्रेनेडियर के 7, 18 गढ़वाल राइफल्स के 6, लद्दाख स्काउट्स के 5, 12 J&K लाइट इंफेंट्री के 4, 17 जाट रेजिमेंट के 3 और रेजिमेंट आफ आर्ट्ररी के 3 जांबाजों को वीरता के लिए सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, 1/11राफल्स, बिहार रेजिमेंट, नागा रेजिमेंट, 11 राजपूताना राफल्स, 27 राजपूत रेजिमेंट और एयरफोर्स के 2-2 जवानों को वीरता के लिए सम्मानित किया गया था. वीरता के लिए पदक पाने वालों में 17 गढ़वाल राइफल्स, 8 जाट रेजिमेंट और 8 सिख रेजिमेंट के एक-एक जवान भी शामिल हैं.
कारगिल युद्ध में वीरता के लिए परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र के पदक से सम्मानित होने वाले जांबाजों की सूची…
परमवीर चक्र
कैप्टन विक्रम बत्रा | 13 J&K राइफल्स | मरणोपरांत |
राइफलमैन संजय कुमार | 13 J&K राइफल्स | |
ग्रेनेडियर वाई एस यादव | 18 ग्रेनेडियर | |
लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे | 1/11 गोरखा राइफल्स | मरणोपरांत |
महावीर चक्र
मेजर राजेश सिंह अधिकारी | 18 ग्रेनेडियर | मरणोपरांत |
लेफ्टिनेंट बलवान सिंह | 18 ग्रेनेडियर | |
मेजर विवेक गुप्ता | 2 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
मेजर पद्मपानी आचार्य | 2 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
कैप्टन नेइकेझाकुओ केंगुरूसे | 2 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
नायक दिगेंद्र कुमार | 2 राजपूताना राइफल्स | |
मेजर सोनान वांगचुक | लद्दाख स्काउट्स | |
लेफ्टिनेंट के क्लिफोर्ड नोंग्रम | 12 J&K लाइट इन्फैंट्री | मरणोपरांत |
वीर चक्र
लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश जोशी | 13 J&K राइफल्स | |
मेजर एस विजय भास्कर | 13 J&K राइफल्स | |
मेजर विकास वोहरा | 13 J&K राइफल्स | |
कैप्टन संजीव सिंह | 13 J&K राइफल्स | |
सूबेदार रघुनाथ सिंह | 13 J&K राइफल्स | |
नायक देव प्रसाद | 13 J&K राइफल्स | |
राइफलमैन श्याम सिंह | 13 J&K राइफल्स | मरणोपरांत |
राइफलमैन मेहर सिंह | 13 J&K राइफल्स | |
कैप्टन सचिन अन्नारा निंबालकर | 18 ग्रेनेडियर | |
सूबेदार रणधीर सिंह | 18 ग्रेनेडियर | मरणोपरांत |
नायब सूबेदार दान लाल | 18 ग्रेनेडियर | मरणोपरांत |
हवलदार राम कुमार | 18 ग्रेनेडियर | मरणोपरांत |
कर्नल ललित राय | 1/11 गोरखा राइफल्स | |
कर्नल एम बी रविंद्र नाथ | 2 राजपूताना राइफल्स | |
मेजर मोहित सक्सेना | 2 राजपूताना राइफल्स | |
कैप्टन विजयंत थापर | 2 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
सूबेदार भावर लाल | 2 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
हवलदार सुल्तान सिंह | 2 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
राइफलमैन जय राम सिंह | 2 राजपूताना राइफल्स | |
सूबेदार चेरिंग | लद्दाख स्काउट्स | |
यूबेदसा लोबज़ांग छोटक | लद्दाख स्काउट्स | मरणोपरांत |
हवलदार तस्वांग रिग्जिन | लद्दाख स्काउट्स | मरणोपरांत |
सिपाही दोरजय | लद्दाख स्काउट्स | |
कैप्टन अमोल कलिया | 12 J&K लाइट इन्फैंट्री | मरणोपरांत |
सूबेदार बहादुर सिंह | 12 J&K लाइट इन्फैंट्री | मरणोपरांत |
लांसनायक घोस मोहम्मद खान | 12 J&K लाइट इन्फैंट्री | मरणोपरांत |
मेजर राजेश सह | 18 गढ़वाल राइफल्स | |
कैप्टन सुमित रॉय | 18 गढ़वाल राइफल्स | |
कैप्टन एम वी सूरज | 18 गढ़वाल राइफल्स | |
नायक कश्मीर सिंह | 18 गढ़वाल राइफल्स | मरणोपरांत |
राइफलमैन अनुसूया प्रसाद | 18 गढ़वाल राइफल्स | |
राइफलमैन कुलदीप सिंह | 18 गढ़वाल राइफल्स | |
कर्नल उमेश सिंह बावा | 17 जाट रेजिमेंट | |
मेजर दीपक रामपाल | 17 जाट रेजिमेंट | |
हवलदार कुमार सिंह | 17 जाट रेजिमेंट | |
मेजर एम सरवन | बिहार रेजिमेंट | |
नायक गणेश प्रसाद यादव | बिहार रेजिमेंट | मरणोपरांत |
लांसनायक खुसीमान गुरुंग | 1 नागा रेजिमेंट | |
सिपाही के अशूली | 1 नागा रेजिमेंट | मरणोपरांत |
कैप्टन हनीफुद्दीन | 11 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
नायब सूबेदार मंजीज सिंह | 11 राजपूताना राइफल्स | मरणोपरांत |
कैप्टन श्यामल सिन्हा | 27 राजपूत रेजिमेंट | |
हवलदार जोगिंदर सिंह कुमाऊं | 27 राजपूत रेजिमेंट | |
कैप्टन जिंटू गोगोई | 17 गढ़वाल राइफल्स | मरणोपरांत |
हवलदार सिस राम गिल | 8 जाट रेजिमेंट | मरणोपरांत |
सिपाही सतपाल सिंह | 8 सिख रेजिमेंट | |
कैप्टन जेरी प्रेम राज | आर्टिलरी रेजिमेंट | मरणोपरांत |
ग्रेनेडियर एस गोपाल पिल्लई | आर्टिलरी रेजिमेंट | मरणोपरांत |
मेजर एएस कसाना | आर्टिलरी रेजिमेंट | |
विंग कमांडर अनिल कुमार सिन्हा | भारतीय वायु सेना | |
स्क्वार्डन लीडर अजय अहुजा | भारतीय वायु सेना |
Tags: Indian air force, Indian army, Indian Army Heroes, Kargil day, Kargil war, Know your Army
FIRST PUBLISHED :
July 25, 2024, 12:30 IST