क्या बाबरी मस्जिद बन भी पाएगी? सुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला, बोले-बाबर का नाम लिखने नहीं दूंगा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बाबरी मस्जिद को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है. बीजेपी नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर कहीं भी बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी तो उसे तोड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय मस्जिद बना सकता है, लेकिन उसमें बाबर का नाम नहीं होना चाहिए. सुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में बाबर का नाम आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि बीजेपी की सरकार में बाबर का नाम मिटा दिया जाएगा. उन्होंने बाबर को बाहरी मुगल और लुटेरा बताया. वहीं, उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हिमायु कबीर ने बाबरी मस्जिद के निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

