तारिक रहमान के शपथ से शहबाज शरीफ ने क्यों बनाई दूरी? क्या जमात की हार से दुखी है पाकिस्तान

1 hour ago

Tarique Rahman Swearing-In Ceremony: बांग्लादेश में हालिया आम चुनाव में शानदार जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीएनपी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत और पाकिस्तान सहित 13 देशों को आमंत्रण भेजा है.

शरीफ की जगह अहसान इकबाल पहुंचे ढाका 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ढाका पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, खासकर इसलिए क्योंकि मुहम्मद यूनुस के पिछले 18 महीनों के कार्यकाल में ढाका और इस्लामाबाद के रिश्तों में नजदीकी देखी गई थी. हालांकि अब स्पष्ट हो गया है कि शरीफ शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे. शहबाज की जगह पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ढाका पहुंचे है. बताया गया कि शरीफ इस समय ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं, जहां उन्होंने विएना में चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की.

Add Zee News as a Preferred Source

जमात-ए-इस्लामी को आम चुनाव में मिली हार

विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव में पाकिस्तान की मानी जाने वाली ‘पसंदीदा’ पार्टी जमात-ए-इस्लामी के सरकार में शामिल न होने से इस्लामाबाद का रुख बदला है. पाकिस्तानी राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने कहा है कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ संबंधों को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगा. उनका कहना है कि इस्लामाबाद ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाएगा और पहले यह आकलन करेगा कि संबंधों को आगे बढ़ाने से उसे क्या लाभ मिल सकता है.

पाकिस्तानी विश्लेषक कमर चीमा ने कहा कि इस समय पाकिस्तान यह देखना चाहता है कि नई बांग्लादेशी सरकार उसके लिए क्या प्रस्ताव लेकर आती है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्षों में मुहम्मद यूनुस के पाकिस्तान न आने से एक धारणा बनी है, जिसे इस्लामाबाद गंभीरता से देख रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत ने रोका ईरान का ‘तेल खेल’! समुद्र में पकड़े गए 3 संदिग्ध टैंकर, वजह अमेरिका है या कुछ और?

इस बीच आपको बता दें कि चुनाव परिणामों में BNP ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि जमात-ए-इस्लामी 68 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी. शपथ समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए.

इसके अलावा चीन, सऊदी अरब, यूएई, तुर्किये, कतर, ब्रुनेई, मलेशिया, नेपाल, मालदीव और भूटान को भी आमंत्रित किया गया था. विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार के गठन के साथ बांग्लादेश को भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे क्षेत्रीय शक्तियों के बीच संतुलन साधने की चुनौती का सामना करना होगा.

Read Full Article at Source