न छपी और न बिकी फिर कैसे हुई लीक? FIR पर आया पेंगुइन पब्लिकेशन का बयान, नरवणे की क‍िताब पर नया गेम

1 hour ago

Last Updated:February 10, 2026, 10:26 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एम.एम. नरवणे की चर्चित अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के लीक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने इसे बड़ा प्रकाशन उल्लंघन बताया है.

न छपी और न बिकी फिर कैसे हुई लीक? FIR पर आया पेंगुइन पब्लिकेशन का बयानZoom

प्रकाशक ने कहा कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई. न कोई प्रिंट कॉपी बनी है, न डिजिटल रूप में जारी की गई.

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एम.एम. नरवणे की चर्चित अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के लीक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने इसे बड़ा प्रकाशन उल्लंघन बताया है. किताब को रक्षा मंत्रालय या अधिकारियों से जरूरी मंजूरी नहीं मिली है. फिर भी इसकी प्री-प्रिंट कॉपी और पीडीएफ फाइल सोशल मीडिया, व्हाटएप ग्रुपों तथा कुछ ऑनलाइन बिक्री साइटों पर गैरकानूनी तरीके से घूम रही है. स्पेशल सेल पूरी जांच कर रही है. सवाल उठा रहे हैं कि संवेदनशील जानकारियां वाली यह किताब आखिर लीक हुई कैसे.

यह किताब पूर्व आर्मी चीफ की जिंदगी की कहानी है. इसमें 2020 के गलवान घाटी युद्ध और लद्दाख में चीन से सीमा झगड़े के समय सरकार के फैसले न लेने का जिक्र है. किताब का दावा है कि उस वक्त ऊपर से कोई साफ हिदायत नहीं आई. इससे हालात और खराब होते गए. विवाद तब तेज हुआ जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किताब के कुछ हिस्सों का जिक्र कर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि किताब में लिखा है कि चीनी टैंक करीब आ गए. इससे संसद में भारी बवाल मचा. कई सांसदों को निलंबित किया गया. रक्षा मंत्री ने कहा कि यह किताब छपी ही नहीं, इसका कोई वजूद नहीं.

प्रकाशक का जवाब

किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ कहा कि यह अभी प्रकाशित नहीं हुई. न कोई प्रिंट कॉपी बनी है, न डिजिटल रूप में जारी की गई. ऑनलाइन फैल रही कॉपियां कॉपीराइट की चोरी है. कंपनी इनके खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी. किताब 2024 से मंजूरी का इंतजार कर रही थी.

पुलिस कर रही है यह कोशिश

पुलिस ने सोशल मीडिया और न्यूज वेबसाइटों पर वायरल हो रही जानकारी पर नजर रखी. जांच में पता चला कि टाइपसेट पीडीएफ कई वेबसाइटों पर उपलब्ध है. ई-कॉमर्स साइटों पर किताब का कवर ऐसा दिखाया जा रहा मानो बिक्री के लिए तैयार हो. स्पेशल सेल डिजिटल स्रोतों, लीक करने वालों और संभावित संगठित तरीके से इसे फैलाने वालों तक पहुंचनी की कोशिश कर रही है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज...और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

February 10, 2026, 10:26 IST

homenation

न छपी और न बिकी फिर कैसे हुई लीक? FIR पर आया पेंगुइन पब्लिकेशन का बयान

Read Full Article at Source