बिहार दिवस पर दमखम दिखाने का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में मिनी मैराथन का होगा आयोजन

1 hour ago

Last Updated:March 17, 2026, 15:25 IST

बिहार दिवस के मौके पर समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा 22 मार्च 2026 को भव्य मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. लंबे समय से फिजिकल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां वे अपनी क्षमता और दमखम का प्रदर्शन कर सकते हैं.

अगर आप भी रनिंग और फिजिकल फिटनेस में रुचि रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. बिहार दिवस के मौके पर समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा 22 मार्च 2026 को भव्य मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. लंबे समय से फिजिकल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां वे अपनी क्षमता और दमखम का प्रदर्शन कर सकते हैं.

इस प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल आप खुद को साबित कर सकते हैं, बल्कि आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकते हैं. खास बात यह है कि यह दौड़ बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएगी, जिससे सभी को बराबर मौका मिल सके.

रूट, समय और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
यह मिनी मैराथन दौड़ सुबह 06:30 बजे बियाडा प्रक्षेत्र स्थित जिला उद्योग केंद्र परिसर से शुरू होगी. इसके बाद मोहनपुर पुल, नक्कू स्थान, बीआरबी कॉलेज, तनीष्क शोरूम, पटेल गोलम्बर होते हुए पटेल मैदान में समाप्त होगी. इस पूरे रूट को प्रशासन द्वारा पहले ही तैयार कर लिया गया है ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके. दौड़ में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है. इच्छुक खिलाड़ी 20 मार्च 2026 तक शाम 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय, पटेल मैदान में जाकर अपना निबंधन करा सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य होगी और सभी प्रतिभागियों को जूते पहनकर दौड़ में भाग लेना होगा.

पुरस्कार और प्रशासन की विशेष तैयारी
मिनी मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी तय किए गए हैं. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 3,000 रुपये और तृतीय स्थान को 2,000 रुपये की राशि के साथ प्रमाण-पत्र दिया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें. साथ ही सिविल सर्जन को भी निर्देशित किया गया है कि दौड़ के दौरान पर्याप्त जीवनरक्षक दवाइयों, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए एक प्रतियोगिता है, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक बड़ा अभियान है.

Location :

Samastipur,Bihar

First Published :

March 17, 2026, 15:25 IST

Read Full Article at Source