सर्दियों में रोज उबला पानी पीते हैं? ये 3 गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं

1 month ago

Last Updated:January 03, 2026, 23:36 IST

Drinking Boiled Water Mistakes: उबला पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन बार-बार उबालना, ज्यादा देर तक उबालना या प्लास्टिक बर्तन में रखना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इतना ही नहीं इसे सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी होता है.

सुबह उबला हुआ पानी पीना अक्सर एक अच्छी आदत माना जाता है. लोगों का मानना है कि इससे संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है. लेकिन अगर उबला पानी गलत तरीके से पिया या इस्तेमाल किया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है.

आजकल सेहत को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण कई घरों में उबला पानी रोजमर्रा की आदत बन चुका है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को उबला पानी पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे सामान्य पानी से ज्यादा सुरक्षित और शुद्ध माना जाता है. खासकर बरसात और सर्दियों के मौसम में संक्रमण से बचने के लिए उबला पानी पीने की सलाह दी जाती है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मानते हैं कि उबला पानी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करता है. लेकिन अगर पानी को गलत तरीके से उबाला या स्टोर किया जाए, तो यह सेहत के लिए खतरा बन सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, उबला पानी इस्तेमाल करते समय लोग अक्सर तीन बड़ी गलतियां करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली गलती- कई लोग पानी को गर्म करने के लिए बार-बार उबालते हैं. विज्ञान के अनुसार, ऐसा करने से पानी में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे नाइट्रेट, आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा बढ़ सकती है, जो किडनी और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

दूसरी गलती- पानी को सुरक्षित बनाने के लिए सिर्फ 5 से 10 मिनट उबालना काफी होता है. 20–30 मिनट तक लगातार उबालने से पानी में मौजूद प्राकृतिक ऑक्सीजन कम हो जाती है. इससे पानी का स्वाद खराब हो सकता है और शरीर को सही तरह से हाइड्रेशन नहीं मिल पाता.

तीसरी गलती- उबले हुए गर्म पानी को सस्ते प्लास्टिक के बर्तनों में कभी न रखें. गर्म पानी प्लास्टिक से BPA जैसे हानिकारक केमिकल सोख सकता है, जिससे हार्मोन असंतुलन और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. उबले पानी को हमेशा कांच, स्टील या तांबे के बर्तन में ढककर रखें.

सही तरीका क्या है- पानी में उबाल आते ही 2–3 मिनट बाद गैस बंद कर दें. पानी को अपने आप ठंडा होने दें और 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लें. ज्यादा देर तक रखा गया उबला पानी अपनी शुद्धता खो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

First Published :

January 03, 2026, 23:36 IST

homelifestyle

सर्दियों में रोज उबला पानी पीते हैं? ये 3 गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं

Read Full Article at Source