1600 रुपये की बिकिनी के चक्कर में इस मॉडल ने कराई फजीहत, CCTV के कैद हुआ कारनामा; लालच के चक्कर में हो गया बड़ा कांड

2 hours ago

Only Fans Model Apologises​: पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने इंडोनेशिया के बाली में एक बुटीक से बिकिनी चुराते नजर आई. उसकी ये हरकत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई. महिला की पहचान 26 वर्षीय ओनलीफैंस क्रिएटर जेम्मा डॉयल के तौर पर हुई. अब इस इंफ्लुएंसर ने लोगों ने माफी मांगी है. उसने यह दुकान से बिकिनी की चोरी क्योंकि इसको लेकर भी जानकारी दी है. 

दरअसल, जेम्मा डॉयल उस वक्त चर्चा में आईं, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह बाली में उलुवातु के एक स्टोर से स्विमसूट चुराते नजर आई हैं. इस घटना के बाद लोगों ने उनको घेरना शुरू किया. हालांकि, अपनी इस गलती को उन्होंने स्वीकार किया है और इसके लिए माफी भी मांगी है. अपने इस कृत्य को उन्होंने बेवकूफी भरा बताया और कहा कि वह उस वक्त नशे की हालत में थीं. 

ऑस्ट्रेलियाई इंफ्लुएंसर ने जारी किया वीडियो 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे चारों ओर फैल रही कहानियों की जानकारी है और यह सच है. कहा कि मैं थोड़ी नादानी कर रही थी और मैंने एक स्विमसूट चुरा लिया. मैंने बस इतना ही किया मैं भी एक इंसान हूं. डॉयल का दावा है कि उन्होंने पहले कभी चोरी नहीं की और करीब 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (Rs-1600) की बिकनी मजे के लिए चुराई थी. डायल की ओर से कहा गया कि वीडियो ऑनलाइन व्यापक रूप से साझा होने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां मिलीं.

Add Zee News as a Preferred Source

कितने दिनों की सजा का प्रावधान? 

इंडोनेशियाई कानून के तहत, किसी छोटी चोरी के लिए अधिकतम तीन महीने जेल की सजा का प्रावधान है. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई इंफ्लुएंसर ने उसी दिन एक पोस्ट में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में जो कुछ भी लिया उसके लिए माफी मांगना चाहती हूं. मैं स्टोर के मालिक और इसमें शामिल सभी लोगों से माफी मांग रही हूं. 

सामान वापस करने का भी किया वादा 

वहीं, अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि वह बिकनी को वापस करने के लिए दुकान के मालिक मिलीं और सामान की दोगुनी कीमत पेशकश भी की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि नशे की हालत में होना कोई बहाना नहीं है और उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी. 

यह भी पढ़ें: मुझे जवान-हैंडसम आदमी नहीं, औरतें पसंद हैं...ट्रंप का ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में अजीबोगरीब बयान, मीटिंग में जमकर हुई नेताओं की चापलूसी

पुलिस ने क्या कहा? 

ये पूरा मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया. दक्षिण कुटा पुलिस की ओर से पुष्टि करते हुए बताया गया है कि बुटीक को लगभग  19 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (Rs- 90000) का मुआवजा मिला है, जिसके बाद यह मामला सुलक्ष चुका है. 

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे थे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, बोइंग के स्टारलाइनर पर NASA का बड़ा खुलासा

Read Full Article at Source