Last Updated:February 28, 2026, 22:25 IST
पुलिस ने एक गांव के सात बाहुबलियों का परेड निकाला, जो एक दुकानदार के उधार देने के बदले गांव में घूमा-घूमा कर पीटा था. दरअसल, गांव के बाहुबलियों ने पशु आहार के दुकानदार को 20 सेकेंड में 11 बार पिटा था.

गुजरात के पशु आहार की दुकान चलाने वाले एक युवक को अपना ही उधार दिया पैसा वापस मांगना भारी पड़ गया. कर्ज चुकाने की जगह बदमाशों ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. 20 सेकंड के भीतर लाठियों से 11 से ज्यादा वार किए गए. हालांकि, अब पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव में उनका जुलूस निकाला है और सीन रिक्रिएट करवाकर इनकी सारी ‘गुंडागर्दी’ का भूत उतार दिया है.
कर्ज लेना और फिर उसे मांगने पर सीनाजोरी करना बदमाशों का पुराना शगल रहा है, लेकिन लाखणका गांव में हुई इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां पशु आहार (कैटल फीड) की दुकान चलाने वाले एक सीधे-सादे युवक ने जब अपने उधार दिए गए पैसों की मांग की, तो कर्जदार हिंसा पर उतारू हो गए. पैसे लौटाने के बजाय 5 से 6 बदमाशों का एक गुट लाठियां लेकर युवक पर टूट पड़ा.
20 सेकंड में 11 लाठियां
इस बर्बर हमले का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हमलावरों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. बदमाशों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्होंने महज 20 सेकंड के छोटे से अंतराल में ही पीड़ित पर 11 से ज्यादा लाठियां बरसा दीं. इस निर्दयी हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई.
पुलिस ने निकाला जुलूस
युवक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की गई, जिनमें से 7 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. मजे की बात यह है कि जो गुंडे कल तक हाथ में लाठियां लेकर सड़क पर अपना खौफ दिखा रहे थे, पुलिस ने उनका सारा ‘भौकाल’ शांत कर दिया. पुलिस इन सभी गिरफ्तार आरोपियों को वापस उसी लाखणका गांव लेकर पहुंची और भारी भीड़ के सामने क्राइम ‘सीन रिक्रिएशन’ (Scene Recreation) करवाया.
Location :
Bhavnagar,Gujarat
First Published :
February 28, 2026, 22:25 IST

1 hour ago
