Last Updated:February 25, 2026, 10:46 IST
CBSE Class 10 Computer Paper 2026: सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर एप्लिकेशंस, आईटी और एआई के पेपर 27 फरवरी 2026 को होंगे. सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर साइंस में बेस्ट मार्क्स स्कोर करने के लिए एग्जाम टाइमिंग और आखिरी समय में तैयारी के स्मार्ट टिप्स पता होने चाहिए.

नई दिल्ली (CBSE Class 10 Computer Paper 2026). सीबीएसई 10वीं के स्टूडेंट्स 27 फरवरी 2026 को कंप्यूटर एप्लिकेशंस (165), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (402) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (417) विषयों की परीक्षा देंगे. ये विषय काफी स्कोरिंग होते हैं. इनमें अच्छे मार्क्स स्कोर करके ओवरऑल पर्सेंटेज बढ़ा सकते हैं. ये टेक्निकल विषय हैं. इसलिए इनकी तैयारी का तरीका मैथ या साइंस जैसे विषयों से काफी अलग होता है. इन विषयों के लिए प्रैक्टिकल नॉलेज होना भी जरूरी है.
सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर साइंस परीक्षा से पहले घबराहट होना नॉर्मल है. लेकिन सही प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट के साथ इन विषयों में पूरे मार्क्स हासिल कर सकते हैं. किसी भी विषय की परीक्षा से पहले यानी फाइनल रिवीजन करते समय उसका सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है. इससे आपको आइडिया लग जाता है कि एग्जाम में क्या पूछा जाएगा. सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर साइंस, एआई और आईटी विषयों की तैयारी के लिए जानिए बेस्ट टिप्स.
सीबीएसई 10वीं परीक्षा टाइमिंग
सीबीएसई परीक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को होने वाली ये परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी:
पेपर शुरू होने का समय: सुबह 10:30 बजे आंसर शीट मिलने का समय: सुबह 10:00 से 10:15 के बीच प्रश्न पत्र पढ़ने का समय: सुबह 10:15 से 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय: स्टूडेंट्स को सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा क्योंकि 10:00 बजे के बाद एंट्री मिलना मुश्किल हो सकता है.सीबीएसई 10वीं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) की तैयारी कैसे करें?
सीबीएसई 10वीं आईटी का पेपर मुख्य रूप से ‘एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स’ और ‘सब्जेक्ट स्पेसिफिक स्किल्स’ में बंटा होता है.
यूनिट्स पर ध्यान दें: डिजिटल डॉक्युमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट और डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) से सबसे ज्यादा सवाल आते हैं. शॉर्टकट क्विज: MS Office या OpenOffice की जरूरी शॉर्टकट क्विज को जरूर रिवाइज कर लें. प्रैक्टिकल ज्ञान: SQL क्वेरीज और वेब सिक्योरिटी से जुड़े कॉन्सेप्ट्स को डायग्राम के जरिए समझें.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का मास्टर प्लान
एआई सीबीएसई का सबसे मॉडर्न विषय है. इसमें थ्योरी के साथ-साथ ‘एथिक्स’ और ‘मॉडलिंग’ पर भी फोकस किया जाता है.
AI प्रोजेक्ट साइकिल: इसमें प्रॉब्लम सॉल्विंग से लेकर इवैल्यूएशन तक के सभी स्टेप्स को अच्छी तरह से याद करें. NLP और डेटा साइंस: नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और डेटा विजुअलाइजेशन की बेसिक थ्योरी पर फोकस करें. केस स्टडी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामाजिक प्रभाव और एथिक्स से जुड़ी केस स्टडीज को सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें.फाइनल तैयारी के लिए 3 गोल्डन रूल्स
सैंपल पेपर की प्रैक्टिस: पिछले 3 सालों के सीबीएसई सैंपल पेपर्स सॉल्व करें. इससे प्रश्न पत्र का पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट समझ में आ जाएगा. डायग्राम और फ्लोचार्ट: टेक्निकल विषयों में जहां भी संभव हो, डायग्राम और फ्लोचार्ट बनाएं. इससे परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और अंक ज्यादा मिलते हैं. हाईलाइट करें कीवर्ड्स: उत्तर लिखते समय मुख्य तकनीकी शब्दों (Keywords) को अंडरलाइन जरूर करें. कंप्यूटर के पेपर में सटीक शब्दावली बहुत मायने रखती है.टिप- शांत मन से पेपर पढ़ें और सबसे पहले वही सवाल हल करें, जिन्हें लेकर आप कॉन्फिडेंट हैं. कंप्यूटर और एआई जैसे विषयों में ‘टू द पॉइंट’ उत्तर देना ही सफलता की कुंजी है.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 25, 2026, 10:46 IST

2 hours ago
