75 के मोदी, 74 के शहबाज और 60 के तारिक! ‘बुजुर्ग ब्रिगेड’ में कौन है दक्षिण एशिया का सबसे युवा चेहरा?

1 hour ago

Oldest PM: तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले पीएम बनने वाले हैं, आगामी 17 फरवरी को उनकी ताजपोशी होगी. तारिक रहमान 17 सालों बाद ब्रिटेन से बांग्लादेश आए और बांग्लादेश लौटने के कुछ दिन बाद पीएम बनने जा रहे हैं. तारिक रहमान की बात करें तो अन्य देशों के पीएम के मुकाबले उनकी उम्र काफी कम है. तारिक रहमान की उम्र के साथ-साथ हम बताने चल रहे हैं दक्षिण एशिया के कुछ ‘युवा बुजुर्ग’पीएम के बारे में आइए जानते हैं इसके बारे में. 

पीएम मोदी 
सबसे पहले हम बात करेंगे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस समय पीएम मोदी की उम्र 75 साल है. हालांकि उन्होंने पहली बार 64 साल की उम्र में शपथ लिया था. पीएम की उम्र को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है. 

शहबाज शरीफ
इसके बाद हम बात करेंगे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की. शहबाज शरीफ की उम्र की बात करें तो इस समय उनकी उम्र 75 साल है. शहबाज शरीफ तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मौलवी अब्दुल कबीर
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मौलवी अब्दुल कबीर (Maulvi Abdul Kabir) हैं, वे अंतरिम सरकार के पीएम हैं. ये तालिबान के वरिष्ठ नेता भी हैं. मौलवी कबीर करीब 65 साल के हैं. 

शेरिंग तोबगे
भूटान के वर्तमान प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे (Tshering Tobgay) हैं. उन्होंने 28 जनवरी 2024 को पदभार ग्रहण किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेरिंग तोबगे करीब 60 साल के हैं. 

तारिक रहमान
इसके बाद हम बात करेंगे बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की, तारिक 17 फरवरी को शपथ लेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तारिक रहमान 60 साल के हैं. तारिक रहमान की मां खालिदा जिया भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. 

हरिनी अमरसूर्या
श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या हैं. डॉ. हरिनी अमरसूर्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई कर चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. हरिनी अमरसूर्या की उम्र महज 55 साल है. इनकी गणना सबसे कम्र उम्र के प्रधानमंत्रियों में की जाती है. श्रीलंका की पीएम के भारत के साथ रिश्ते भी काफी अच्छे हैं. 

Read Full Article at Source