Last Updated:March 01, 2026, 11:26 IST
इंडियन रेलवे: भारतीय रेल को देश का नेशनल ट्रांपोर्टर का दर्जा हासिल है. ट्रेनों के जरिये दिन लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं. पूरे ऑपरेशन को सुचारू तरीके से चलाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहते हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखते हैं.

श्रीनगर. ईमानदारी अभी भी जिंदा है. इसकी मिसाल ट्रेन में टिकट चेक करने वाले एक अधिकारी ने पेश की है. टिकट चेक करने वाला यह अधिकारी एक एक्सप्रेस ट्रेन में तैनात थे. ड्यूटी करते समय में उन्हें AC डिब्बे के B-3 कोच में एक यात्री का बैग छूट जाने की जानकारी मिली. उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए पहले उस पैसेंजर की डिटेल निकाली और बैग को उन तक पहुंचाने में मदद की. आमतौर पर देखा जाता है कि छूटे हुए सामान को साथ चलने वाले यात्री या फिर अधिकारी-कर्मचारी अपने ही पास रख लेते हैं, लेकिन भारतीय रेल के इस अधिकारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है.
यह घटना भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन है. रेलवे कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और मुस्तैदी का परिचय दिया है. अमृतसर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18309) में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) विजय कुमार, मुख्यालय पठानकोट, ने एक यात्री का खोया हुआ कीमती सामान खोजकर सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि कोच संख्या B-3 की सीट नंबर 4 पर सफर कर रहा एक यात्री अपना बैग वहीं भूल गया है और चंडीगढ़ स्टेशन पर उतर चुका है. जानकारी मिलते ही विजय कुमार तुरंत संबंधित कोच में पहुंचे और सीट की जांच कर बैग को सुरक्षित बरामद किया.
बैग में क्या-क्या था?
बैग में एक एसर कंपनी का लैपटॉप, एक महिला पर्स जिसमें लगभग 700 रुपए नकद थे और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था. बरामदगी के तुरंत बाद यात्री को इसकी सूचना दी गई. अपना सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने रेलवे और टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया. इसके बाद टिकट चेकिंग स्टाफ ने बरामद सामान की सूची तैयार की और पठानकोट स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप-निरीक्षक को सौंप दिया, ताकि उचित प्रक्रिया के तहत सामान यात्री को लौटाया जा सके.
पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना
इसी तरह 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे एक अन्य सराहनीय घटना सामने आई. जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 04082 के AC-2 कोच में सफर कर रहे एक यात्री के छोटे बच्चे के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ ने दूध की व्यवस्था की. यात्री ने इस संवेदनशील और मानवीय सहायता के लिए रेलवे कर्मचारियों का धन्यवाद किया. इन घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू डिवीजन अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ऐसी मुस्तैदी से यात्रियों का रेलवे सेवाओं पर भरोसा और मजबूत होता है.
क्या बोले सीनियर अफसर
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने आगे कहा कि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि सेवा की गुणवत्ता और बेहतर हो सके. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या ऑन-बोर्ड स्टाफ से संपर्क करें. जम्मू डिवीजन के कर्मचारियों की यह कार्यशैली सेवा भावना और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
Location :
Jammu,Jammu and Kashmir
First Published :
March 01, 2026, 11:26 IST

1 hour ago
