Babri Masjid Construction Live Updates: बंगाल में पड़ी बाबरी मस्जिद की नींव, हिन्दू संगठनों का मुर्शिदाबाद कूच

1 hour ago

Last Updated:February 11, 2026, 11:54 IST

Babri Masjid Construction Live Updates: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो गया. इस मस्जिद का निर्माण जनता उन्नयन पार्टी यानी JUP के अध्यक्ष और टीएमसी से निलंबित विधायक ह...और पढ़ें

 बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू, हिंदू संगठनों का मुर्शिदाबाद कूचZoom

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू हो गया है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तेज होती सरगर्मी के बीच बाबरी मस्जिद को लेकर नया संग्राम शुरू हो गया है. यहां मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो गया. इस मस्जिद का निर्माण जनता उन्नयन पार्टी यानी JUP के अध्यक्ष और टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर करवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 1,200 लोग एक साथ कुरान की तिलावत करेंगे और फिर इसके तुरंत बाद बाबरी मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया अगले दो वर्षों में मस्जिद बनकर पूरी हो जाएगी.

Location :

Murshidabad,West Bengal

First Published :

February 11, 2026, 11:54 IST

homenation

LIVE: बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू, हिंदू संगठनों का मुर्शिदाबाद कूच

Read Full Article at Source