Last Updated:February 13, 2026, 09:27 IST
PM Modi on Bangladesh Chunav Result 2026 : बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बांग्लादेश आम चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी और कहा कि बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत. बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी को बहुमत मिला है.

Bangladesh Chunav Result 2026: बांग्लादेश आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी को प्रचंड जीत मिली है. बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत पर तारिक रहमान को पीएम मोदी ने भारत से संदेश भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएनपी चीफ तारिक रहमान को आम चुनाव में जीत की बधाई और भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा. बता दें कि तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं और बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं.
बांग्लादेश आम चुनाव के नतीजे सामने आते ही पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है.’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने तारिक रहमान और बीएनपी को भी टैग किया है.
उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा. मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.’ पीएम मोदी ने बांग्लादेश चुनाव पर ऐसे वक्त में बयान दिया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते तल्ख हैं. यूनुस राज में दोनों देशों के बीच काफी दूरी आई है.
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
बांग्लादेश आम चुनाव रिजल्ट
बहरहाल, बांग्लादेश में गुरुवार को चुनाव हुए और वोटों की गिनती आज यानी शुक्रवार तक जारी है. बांग्लादेश में अब तक जो नतीजे आए हैं, उसमें बीएमपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है. उसे स्पष्ट बहुमत मिल गया है. यह चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था.
बीएनपी को मिला स्पष्ट बहुमत
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, 300 सदस्यीय संसद में बीएनपी ने 151 से अधिक सीट जीत ली हैं. बहरहाल, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने इस संबंध में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव को बीएनपी और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार 18 महीने से सत्ता में है.
बांग्लादेश में कैसे कराया गया चुनाव?
बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव कराया गया. सुधार पैकेज को ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से भी जाना जाता है. बीएनपी ने पहले घोषणा की थी कि यदि वह चुनाव जीतती है तो उसके अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. करीब 17 वर्ष के आत्मनिर्वासन के बाद पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटे रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विजय रैलियां निकालने के बजाय दोपहर में ‘जुमे’ की नमाज के बाद पूरे देश में विशेष दुआएं करने को कहा.
गुरुवार को हुई थी वोटिंग
बांग्लादेश में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहा. एक निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण मतदान रद्द कर दिया गया था. मतदान 4:30 बजे (स्थानीय समय) समाप्त होने के तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू हो गई. निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे और लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था जो देश के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी तैनाती है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें
First Published :
February 13, 2026, 09:08 IST

1 hour ago
