Last Updated:February 28, 2026, 08:44 IST
Bihar Top News Live: बिहार की राजधानी पटना में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को 6000 मुर्गियों के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें मारकर दफनाया गया था. अब 7 मार्च तक के लिए पटना जू भी बंद कर दिया गया. किशनगंज में पुलिस से गांजा के बड़ी खेप पकड़ी है. तकरीबन 1 करोड़ का गांजा जब्त किया गया. बिहार के ताजा समाचार यहां पढ़ें.

Bihar Top News Live: बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन ने पटना में अलर्ट जारी कर दिया है. संक्रमण की आशंका को देखते हुए पटना जू को 7 मार्च तक बंद कर दिया गया है. साथ ही शहर में बाहर से मुर्गे-मुर्गियों के लाने और ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है. संक्रमित पाए गए केंद्र के एक किलोमीटर दायरे को इन्फेक्शन जोन घोषित किया गया है. इस क्षेत्र में व्यापक सैनिटाइजेशन और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. पशुपालन विभाग और प्रशासन संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. किशनगंज जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक ट्रक से 246 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में तस्करों से नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.
About the Author
कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार...और पढ़ें
Location :
Patna,Patna,Bihar
First Published :
February 28, 2026, 08:44 IST

2 hours ago
