CBSE 10वीं सोशल साइंस की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, छात्रों ने कहा-पेपर आसान लेकिन थोड़ा लंबा

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

CBSE 10वीं सोशल साइंस का पेपर आसान, हिस्ट्री के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें

Last Updated:March 07, 2026, 16:48 IST

प्राची ने बताया कि सोशल साइंस के सभी सेक्शन हिस्ट्री इकोनॉमिक्स , सिविक्स , जिग्राफी काफी आसान लगे और एग्जाम काफी बढ़िया गया है.तनुश्री ने कहा कि प्रश्नपत्र काफी प्रेजेंटेबल था उन्हें भूगोल (जियोग्राफी) के सवाल आसान लगे, जबकि हिस्ट्री के कुछ सवाल मुश्किल थे.

बोकारो जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 7 मार्च को CBSE कक्षा 10वीं की सोशल साइंस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई परीक्षा समाप्त होने के बाद बोकारो सेक्टर-6 स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं

डीएवी स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया 
छात्रा संजना कुमारी ने बताया कि सोशल साइंस के सवाल काफी आसान थे, लेकिन पेपर थोड़ा लंबा लगा वहीं हिस्ट्री के सवाल उन्हें थोड़े कठिन लगे.प्राची ने बताया कि सोशल साइंस के सभी सेक्शन हिस्ट्री इकोनॉमिक्स , सिविक्स , जिग्राफी काफी आसान लगे और एग्जाम काफी बढ़िया गया है.तनुश्री ने कहा कि प्रश्नपत्र काफी प्रेजेंटेबल था उन्हें भूगोल (जियोग्राफी) के सवाल आसान लगे, जबकि हिस्ट्री के कुछ सवाल मुश्किल थे.भावना कुमारी ने बताया कि सोशल साइंस का पेपर बहुत आसान था और सभी सेक्शन उन्हें सरल लगे.रूबी कुमारी ने कहा कि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा था ,उन्हें हिस्ट्री, जियोग्राफी और इकोनॉमिक्स के सवाल आसान लगे, हालांकि मैप से जुड़े सवालों में थोड़ी परेशानी हुई

एआरएस पब्लिक स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया
छात्रा मौसमी कुमारी ने बताया कि हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, सिविक्स और जियोग्राफी सभी सेक्शन के सवाल काफी आसान थे और उन्हें लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई.वहीं गुलाब तबस्सुम ने बताया कि सोशल साइंस का प्रश्नपत्र बहुत आसान था और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह 80 में से 79 अंक हासिल करेंगी.अंशु कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र में इकोनॉमिक्स के सवाल आसान थे, जबकि हिस्ट्री के कुछ सवाल मुश्किल लगे

एमजीएम स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया
छात्र आयुष राज ने बताया कि सोशल साइंस विषय के सभी सवाल मॉडरेट थे और उन्हें उम्मीद है कि अच्छे अंक प्राप्त होंगे.मोहित कुमार ने कहा कि सोशल साइंस का पेपर काफी आसान था, हालांकि हिस्ट्री के कुछ सवाल थोड़े कठिन थे

First Published :

March 07, 2026, 16:48 IST

Read Full Article at Source