CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र क्या पहनकर जाएं? ड्रेस से लेकर जूतों तक के लिए जानें नियम

1 hour ago

Last Updated:February 15, 2026, 13:00 IST

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. बोर्ड ने ड्रेस कोड को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. सीबीएसई एग्जाम सेंटर जाने से पहले ये गाइडलाइंस जरूर पढ़ें वरना एंट्री नहीं मिलेगी.

CBSE परीक्षा केंद्र क्या पहनकर जाएं? ड्रेस से लेकर जूतों तक के लिए जानें नियमZoom

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर हर निर्देश का पालन करना जरूरी है

नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2026). अगर आप 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं तो जरा रुकिए! अगर आप परीक्षा केंद्र पर गलत कपड़े पहनकर पहुंच गए तो आपकी सारी मेहनत धरी की धरी रह सकती है. कई स्टूडेंट्स सोचते हैं कि सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन ले जाना काफी है, लेकिन सीबीएसई ने इस बार ड्रेस कोड और पाबंदियों को लेकर ऐसी सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं कि एक छोटी सी गलती भी आपको परीक्षा हॉल के बाहर खड़ा कर सकती है.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में चेकिंग इतनी सख्त होगी कि आपके जूतों के सोल से लेकर शर्ट के बटन तक पर नजर रखी जाएगी. रेगुलर छात्रों के लिए जहां स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य है, वहीं प्राइवेट छात्रों के लिए भी ‘सिंपल लिविंग, हाई थिंकिंग’ वाला फॉर्मूला लागू होगा. भारी जूलरी, स्टाइलिश हील्स और गैजेट्स के शौकीन परीक्षा केंद्र के दरवाजे लगभग बंद ही समझें. अगर आप नहीं चाहते कि गेट पर तैनात गार्ड आपकी अंगूठी उतरवाए या मोटे सोल वाले जूते बाहर रखवा दे तो यह खबर आपके लिए ही है.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 ड्रेस कोड गाइडलाइंस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि रेगुलर स्टूडेंट्स केवल अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर आएंगे. इसके साथ स्कूल आईडी कार्ड भी साथ रखना होगा. वहीं, सीबीएसई के प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए हिदायत है कि वे बिल्कुल साधारण और हल्के रंग के कपड़े पहनें. चटक रंग या बहुत अधिक एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ों को ‘सस्पिशियस’ माना जा सकता है.

छात्राओं के लिए सख्त नियम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान फैशन सेंस घर छोड़कर आना ही बेहतर है. छात्राओं के लिए बोर्ड के निर्देश काफी सख्त हैं:

किसी भी तरह के गहने जैसे- ईयररिंग्स, नोज पिन, चेन या कंगन पहनना वर्जित है. बालों में बड़े और चमकीले क्लिप्स या फैंसी हेयरबैंड न लगाएं. जूतों के बजाय फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनें. ऊंची हील्स पहनकर आने पर एंट्री नहीं मिलेगी.

छात्रों के लिए गाइडलाइन

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान पूरी आस्तीन के बजाय हाफ स्लीव्स की शर्ट या टी-शर्ट पहनें. हालांकि मौसम को देखते हुए बदलाव हो सकता है.

बड़े और फैंसी बटन वाले कपड़े पहनकर न आएं. बहुत सारी पॉकेट वाले कार्गो पैंट या जिप वाली जैकेट पूरी तरह बैन है. जूतों के सोल पतले होने चाहिए. अगर संभव हो तो साधारण चप्पल पहनकर ही केंद्र पर जाएं.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के लिए आपके पास सिर्फ ये चीजें होनी चाहिए:

एडमिट कार्ड और आईडी की ओरिजिनल कॉपी ही मान्य होगी. पेन, पेंसिल और रबर रखने के लिए ट्रांसपेरेंट पाउच ही लेकर जाएं. बोतल भी पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए. केवल सुई वाली (Analog) घड़ी पहन सकते हैं.

सीबीएसई परीक्षा में प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, डिजिटल वॉच और पर्स/वॉलेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इसके अलावा कोई भी लिखित सामग्री या चिट लेकर जाने पर ‘अनफेयर मींस’ (UFM) का केस बन सकता है, जिससे आपका साल खराब हो जाएगा. याद रखें, सेंटर के गेट सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगे, इसलिए 9:30 तक पहुंचने का लक्ष्य रखें.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 15, 2026, 13:00 IST

Read Full Article at Source