Last Updated:March 15, 2026, 12:49 IST
CBSE Class 12 Hindi Exam 2026: कल 16 मार्च को सीबीएसई 12वीं हिंदी की परीक्षा है. सीबीएसई 12वीं हिंदी परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझकर आप इसमें टॉप मार्क्स स्कोर कर सकते हैं. साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि पेपर में कौन सी गलतियां नहीं करनी है.

नई दिल्ली (CBSE Class 12 Hindi Exam 2026). सीबीएसई कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स कल यानी 16 मार्च 2026 को हिंदी (कोर/इलेक्टिव) विषय की परीक्षा देंगे. कई परीक्षार्थी मुख्य विषयों के प्रेशर में हिंदी को लास्ट मोमेंट के लिए छोड़ देते हैं. लेकिन यही विषय ओवरऑल परसेंटेज को 90% के पार ले जाने की ताकत रखता है. इस साल सीबीएसई बोर्ड ने रट्टा मारने के बजाय क्रिटिकल थिंकिंग और क्रिएटिविटी पर 50% से अधिक वेटेज दिया है, जिससे परीक्षा का स्तर थोड़ा चैलेंजिंग लेकिन स्कोरिंग हो गया है.
सीबीएसई 12वीं हिंदी परीक्षा 2026 में 80 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 40 अंक वस्तुनिष्ठ (MCQs) और 40 वर्णनात्मक (Descriptive) के लिए होंगे. सीबीएसई 12वीं हिंदी पेपर में स्टेप मार्किंग के लिए 2 बातों का ध्यान रखें- उत्तर सही से लिखा हो (जैसे पत्र या निबंध का सही फॉर्मेट) और शब्दों की गलतियां न हों. आखिरी समय पर नया पढ़ने के बजाय फॉर्मेट और कवियों के मूल भाव रिवाइज करना बेहतर रहेगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से कुछ घंटे पहले जानिए ऐसे टिप्स, जो आपका नाम सीबीएसई टॉपर लिस्ट में ला सकते हैं.
सीबीएसई 12वीं हिंदी परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम 2026
सीबीएसई 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा में बेस्ट मार्क्स स्कोर करने के लिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझना बहुत जरूरी है.
कल का पेपर दो खंडों में बांटा जाएगा:
खंड ‘अ’ (ऑब्जेक्टिव): इसमें 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे. इनमें अपठित गद्यांश, काव्यांश और पाठ्यपुस्तक के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे. यहां सटीकता से ही फुल मार्क्स मिलेंगे. खंड ‘ब’ (डिस्क्रिप्टिव): यह खंड भी 40 अंकों का होगा. इसमें क्रिएटिव राइटिंग, पत्रों के उत्तर और पाठ्यपुस्तकों के विस्तृत प्रश्न शामिल होंगे. ध्यान रहे, सीबीएसई में स्टेप-मार्किंग की जाती है. इसलिए उत्तर का फॉर्मेट सही होना चाहिए.सीबीएसई 12वीं हिंदी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
सीबीएसई 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा कल है. ऐसे में अब नए टॉपिक्स पढ़ने की भूल न करें. जानिए एक दिन पहले कैसे रिवीजन करें:
कवियों और लेखकों के नाम: आखिरी समय में एक बार सभी पाठों के लेखकों और कविताओं के कवियों के नाम रिवाइज कर लें. संदर्भ सहित व्याख्या में इनका जिक्र जरूरी है. क्रिएटिव राइटिंग का फॉर्मेट: औपचारिक पत्र, Report या आलेख लेखन का सही फॉर्मेट देख लें. गलत फॉर्मेट से सीधे 1-2 नंबर कट सकते हैं. पिछले साल के प्रश्न (PYQs): पिछले 2-3 साल के पेपर्स में पूछे गए महत्वपूर्ण मूल्यों वाले प्रश्नों पर नजर जरूर डालें,सीबीएसई 12वीं हिंदी पेपर में न करें ये गलतियां
सीबीएसई 12वीं हिंदी पेपर में कुछ गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं.
मात्राओं की अशुद्धि: हिंदी में बिंदी (अनुस्वार) और मात्रा की गलती पर अंक कटते हैं. लिखते समय ये सब चेक करते रहें. शब्द सीमा का उल्लंघन: 2 नंबर के सवाल के लिए पूरा पेज न भरें. इससे समय की बर्बादी होगी और आखिरी के लंबे प्रश्न छूट सकते हैं. काट-छांट: कॉपी साफ-सुथरी रखें. अगर कोई शब्द गलत हो जाए तो उसे बस एक तिरछी रेखा से काटें, बार-बार रगड़ें नहीं.सीबीएसई 12वीं हिंदी पेपर में उत्तर कैसे लिखें?
सीबीएसई 12वीं हिंदी पेपर में उत्तर लिखते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है. उत्तर सही फॉर्मेट में और साफ-सुथरा होगा तो नंबर भी पूरे मिलेंगे.
उत्तरों में जहां संभव हो, बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें. मुख्य शब्दों या काव्य की पंक्तियों को अंडरलाइन (रेखांकित) करें. नया प्रश्न हमेशा नए पेज से शुरू करने की कोशिश करें. इससे एग्जामिनर को कॉपी चेक करने में आसानी होगी.शुरुआती 15 मिनट का इस्तेमाल केवल प्रश्नपत्र पढ़ने में करें. सबसे पहले वही प्रश्न हल करें, जिन्हें लेकर आप पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं. अपठित गद्यांश को धैर्य से पढ़ें. उसके उत्तर आपके सामने ही छिपे होते हैं.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
March 15, 2026, 12:49 IST

1 hour ago
