Chinky-Chinky सब कहते...अकेली नहीं अरुणाचल की ये 3 लड़कियां, गाने में छिपा है नॉर्थ ईस्ट का दर्द

2 hours ago

होमवीडियोदेश

अकेली नहीं अरुणाचल की ये 3 लड़कियां, इस गाने में छिपा है नॉर्थ ईस्ट का दर्द

arw img

दिल्ली के मालवीय नगर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है. जहां अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों को पड़ोसियों ने नस्ली दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणियां कीं. मामला बड़ा भी नहीं था लेकिन लड़कियों के साथ हुए दुर्व्यवहार ने उन्हे काफी ठेस पहुंचाई है. खबर है कि लड़कियां एसी मरम्मत करवा रही थी. तभी थोड़ी धूल नीचे रहने वाले हर्ष सिंह और रूबी जैन के परिसर में गिर गई. इसी बात पर विवाद शुरू हो गया.  दंपति ने पहले इलेक्ट्रिशियन के साथ मारपीट की. जब युवतियों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. उनके कम्यूनिटी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की. केवल यही तीन लड़कियां नहीं हैं जिन्हे नॉर्थ ईस्ट होने पर अपमानित किया जाता है. आये दिन दिल्ली ही नहीं अन्य शहरों पर भी नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ काफी नस्ली दुर्व्यवहार किया जाता है. ये गाना उन्हीं नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के लिए प्रेरणा है कि वे अकेले नहीं हैं.

Last Updated:February 23, 2026, 11:23 ISTदेश

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

Read Full Article at Source