Last Updated:February 28, 2026, 13:16 IST
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें विधानसभा सदन के अंदर उन्होंने 10 साल में धरती खत्म होने की भविष्यवाणी कर डाली. यह साल 2025 मार्च का वीडियो है, जो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.

पटनाः बिहार में विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. 27 दिन चले महत्वपूर्ण सत्र में कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में खींचतान चली. कई बार नोकझोंक देखी गई, लेकिन आखिरी दिन मतभेदों के छोड़कर राजनेताओं ने साथ में होली मनाई. विधानमंडल का सत्र खत्म होने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सदन में भाषण देते हुए- 10 साल में धरती खत्म होने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, यह वीडियो मार्च 2025 यानी बीते साल का है. जिसमें विधानसभा में कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार विधायकों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर गुस्सा हो गए थे. उन्होंने सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. स्पीकर से सदन के अंदर मोबाइल फोन बैन करने की मांग की. सीएम नीतीश ने कहा कि मोबाइल के इस्तेमाल से 10 साल नहीं, उससे पहले ही धरती खत्म हो जाएगी. दरअसल, विधानसभा में विधायकों द्वारा मोबाइल इस्तेमाल करने पर सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा था.
सीएम नीतीश ने कर डाली भविष्यवाणी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बात मोबाइक का कम इस्तेमाल करने की नसीहत देते रहे हैं. कई बार उन्होंने लोगों को जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है. लेकिन, उस सत्र के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मोबाइल के इस्तेमाल से दुनिया खतरे में है और जल्द ही खत्म हो जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा कि 10 साल के पहले ही दुनिया खत्म हो जाएगी. सीएम नीतीश ने स्पीकर से ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी सदन में मोबाइल लेकर न आए. उन्होंने कहा था कि यह सब 5-6 साल से शुरू हुआ है. पहले तो हम यह सब खूब देखते थे लेकिन हमने सब छोड़ दिया है.
क्या बोले लोग?
वायरल वीडियो टीम तेजस्वी नाम के इंस्टाग्राम हेंडल पर पोस्ट किया गया है. सीएम नीतीश के बयान वाले वीडियो पर यूजर्स चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं ‘यह सब नशे का प्रभाव है’ तो कोई लिख रहा है- नीतीश जिंदाबाद, लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.
About the Author
कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार...और पढ़ें
Location :
Patna,Patna,Bihar
First Published :
February 28, 2026, 13:16 IST

1 hour ago
