Meghalaya Assembly Viral Video: मेघालय विधानसभा में उस समय दिलचस्प माहौल बन गया जब एक विधायक ने सदन के भीतर सीधे मुख्यमंत्री से तीखे सवाल पूछे. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री उनके पति ही थे. गंबेग्रे सीट से हाल ही में चुनी गई विधायक मेहताब चांदी ने प्रश्नकाल के दौरान पशु चिकित्सा सेवाओं, पशुधन इलाज सुविधाओं और वेटनरी शिक्षा के ढांचे को लेकर सरकार से जवाब मांगा. सदन में मौजूद सदस्य इस अनोखे राजनीतिक पल को देखकर मुस्कुराते नजर आए. विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों, सड़क संपर्क और पश्चिम गारो हिल्स में जल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति पर भी सवाल उठाए. कॉनराड के संगमा ने नेता सदन के रूप में सभी सवालों का विस्तार से जवाब दिया और वित्तीय व प्रशासनिक जानकारी साझा की. खास बात यह रही कि निजी रिश्ते के बावजूद दोनों ने पूरी तरह संसदीय मर्यादा और प्रोटोकॉल का पालन किया. इस अनोखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

