Last Updated:February 05, 2026, 18:15 IST
CTET Admit Card 2026: CTET फरवरी 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है. लाखों टीचर बनने के सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये बहुत बड़ा मौका है, लेकिन एडमिट कार्ड मिलने के बाद भी कई लोग छोटी-छोटी गलतियों से परीक्षा हॉल से बाहर हो जाते हैं या पेपर रद्द हो जाता है. 7 और 8 फरवरी को होने वाली इस परीक्षा से पहले ये जरूरी बातें जरूर जान लें. रिपोर्टिंग टाइम, दस्तावेज, वर्जित चीजें और डाउनलोड का सही तरीका ताकि टीचर बनने का सपना टूटने न पाए.

CTET Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है. लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन एडमिट कार्ड मिलने के बाद भी छोटी-छोटी गलतियां आपको परीक्षा हॉल से बाहर कर सकती हैं इसलिए परीक्षा से पहले ये जरूरी बातें ध्यान से पढ़ लें.
परीक्षा कब और कैसे होगी?
इस बार CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो दिनों में होगी. पहले ये एक ही दिन होती थी लेकिन उम्मीदवारों की भारी संख्या को देखते हुए CBSE ने इसे दो दिनों में बांट दिया है. परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में होगी.दोनों दिनों में शिफ्ट इस प्रकार है: पेपर-II (कक्षा 6 से 8 के लिए): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक. पेपर-I (कक्षा 1 से 5 के लिए): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक.
रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का नियम
सुबह की शिफ्ट के लिए आपको सुबह 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. दोपहर की शिफ्ट के लिए 12:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है. गेट परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे. मतलब सुबह 9:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे के बाद कोई एंट्री नहीं मिलेगी. अगर आप थोड़ी भी देर से पहुंचे तो आपका पेपर रद्द हो सकता है.
अनिवार्य दस्तावेज क्या ले जाने हैं?
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर साथ ले जाना होगा. कम से कम दो कॉपी बना लें. साथ में एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी अनिवार्य है जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी. बिना इनके आपको हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.
परीक्षा हॉल में क्या ले जाना पूरी तरह वर्जित है?
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, कोई भी किताब या नोट्स और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना बिल्कुल मना है. अगर इनमें से कोई चीज मिली तो आपका पेपर रद्द हो जाएगा और आगे की परीक्षाओं से भी बैन लग सकता है.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सीटीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. होमपेज पर Download Admit Card: CTET Feb-2026 लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें. सबमिट बटन दबाएं. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आएगा. इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट लेकर रखें.
सबसे जरूरी सलाह जो आपको नहीं भूलनी चाहिए
एडमिट कार्ड पर लिखा अपना परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट ध्यान से चेक कर लें.अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत CBSE हेल्पलाइन या ईमेल से संपर्क करें. परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का रूट चेक कर लें ताकि समय पर पहुंच सके. एडमिट कार्ड, आईडी और एक फोटो साथ रखें. गेट बंद होने का समय बिल्कुल याद रखें. देर होने पर कोई बहाना नहीं चलेगा.टीचर बनने का सपना बहुत बड़ा है, लेकिन छोटी गलतियां इसे तोड़ सकती हैं इसलिए आज ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.सारी तैयारियां कर लें और समय पर पहुंचे.
About the Author
Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व ...और पढ़ें
First Published :
February 05, 2026, 18:15 IST

1 hour ago
