Last Updated:February 16, 2026, 07:04 IST
Delhi-Noida Traffic Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट का भारत मंडपम में आयोजन किया जा रहा है. यह ग्लोबल समिट आज यानी 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा. VVIP मूवमेंट के चलते दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपली की है कि घरों से निकलने से पहले वे इस नोटिस को जरूर पढ़ लें, ताकि कठिनाइयों से बचा जा सके.

Delhi-Noida Traffic Live: राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. VVIP मूवमेंट और बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के मद्देनजर महानगर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. यह समिट प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा, जिसे लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे या राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले मार्गों पर कोई बड़े डायवर्जन या प्रतिबंध लागू नहीं किए गए हैं, फिर भी यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि VIP मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका या धीमा किया जा सकता है, जिससे असुविधा हो सकती है. IGI एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को NH-48 और सेक्टर-22 द्वारका टनल का उपयोग करने की सलाह दी गई है. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड, आश्रम चौक और वंदे मातरम मार्ग कॉरिडोर से यात्रा करने को कहा गया है. दिल्ली से इतर जाने वाले वाहनों को शहर के मध्य हिस्से में भीड़ कम करने के लिए ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
ये रूट रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोदी रोड फ्लाईओवर तक) अकबर रोड जनपथ शांति पथ सत्य मार्ग अफ्रीका एवेन्यू एपीजे अब्दुल कलाम रोड तिलक मार्ग भगवान दास रोडTraffic Advisory
In view of AI Impact Summit-2026 to be held from 16 Feb, 2026 to 20 Feb, 2026, certain traffic restrictions will be effective in Delhi.
इसका रखें खास ख्याल
AI समिट स्थल तक पहुंचने के लिए अधिकारियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया है. दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से ऑपरेट होती रहेगी और गेट नंबर 10, प्रगति मैदान के निकट स्थित मेट्रो स्टेशन को सबसे सुविधाजनक एंट्री प्वाइंट बताया गया है. निजी वाहन से आने वाले लोगों के लिए दिल्ली चिड़ियाघर, नेशनल स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इन पार्किंग स्थलों से समिट स्थल तक शटल बस सेवाएं चलाई जाएंगी. इसके अलावा डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को भारत मंडपम और आसपास के क्षेत्रों में अपने नेटवर्क को ऑप्टिमाइज़ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मोबाइल डेटा सेवाएं बाधित न हों. अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में बड़ी संख्या में तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति-निर्माता शामिल होंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता है.
17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं. छात्रों पर AI समिट ट्रैफिक डायवर्जन का असर न पड़े, इसको लेकर खास व्यवस्थाएं की गई हैं. (फाइल फोटो)
10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए खास व्यवस्था
17 फरवरी से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि VVIP रूट पर स्थित 10 स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित हैं. ऐसे में स्पेशल नोडल ऑफिसर्स की तैनाती की गई है, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो. पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से वीवीआईपी रूट की ओर जाने से बचें. साथ ही, रियल-टाइम अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और हेल्पलाइन नंबरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. अधिकारियों का दावा है कि बेहतर समन्वय और पूर्व तैयारी के जरिए समिट के दौरान शहर में यातायात को अधिकतम सुचारू रखने की कोशिश की जाएगी.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 16, 2026, 07:02 IST

1 hour ago
