Last Updated:February 09, 2026, 15:45 IST
राहुल गांधी ने सरकार पर सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने लोकसभा में जनरल नरवणे की किताब को कोट करने न देने पर सरकार को घेरा. साथ ही यह भी कहा कि सरकार इसलिए बजट सत्र नहीं चलने देना चाहती क्योंकि हम अमेरिकी ट्रेड डील पर उससे सवाल करने वाले हैं.

नई दिल्ली. संसद के भीतर जारी गतिरोध के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. जनरल नरवणे की किताब, बजट और सांसदों के निलंबन जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी ने सरकार को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि सरकार बहस से भाग रही है क्योंकि वह सच का सामना नहीं कर सकती.संसद में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कहा, अगर कोई गलत तो एफआईआर करिए, अरेस्ट करिए, क्यों नहीं कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा, सरकार नहीं चाहती थी कि मैं उस किताब पर चर्चा करूं. पहले कहा गया कि मैं किताब कोट नहीं कर सकता, फिर मैंने मैगजीन का हवाला दिया तो उस पर भी रोक लगा दी गई. रक्षा मंत्री ने सदन में गलत बयान दिया कि किताब छपी ही नहीं है, जबकि हमारे पास उसकी कॉपी मौजूद है. राहुल ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा, जबकि सत्ता पक्ष के सांसद कई किताबें कोट कर रहे हैं और आपत्तिजनक आरोप लगा रहे हैं.
सच का सामना नहीं करना चाहते
सदन में विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पर हमले की खबरों और सरकार के दावों पर राहुल गांधी ने कहा, यह विचार फैलाया जा रहा है कि विपक्षी सदस्य प्रधानमंत्री को धमकी देने वाले थे. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. प्रधानमंत्री सदन में आने से डर रहे थे क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि मैं उनके सामने जनरल नरवणे की किताब रखूं. वे सच का सामना नहीं कर सकते. अगर किसी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री पर हमला करेगा, तो तुरंत FIR करिए. उस व्यक्ति को गिरफ्तार करिए. आप ऐसा क्यों नहीं कर रहे?
बजट और अमेरिकी डील का डर
राहुल गांधी के अनुसार, सरकार बजट पर चर्चा इसलिए टालना चाहती है क्योंकि विपक्ष ‘अमेरिकी ट्रेड डील’ पर सवाल उठाने वाला है. राहुल ने दावा किया कि जिस तरह से यह समझौता किया गया है, उसका भारतीय किसानों पर बुरा असर पड़ने वाला है. विपक्ष इस समझौते की प्रक्रिया और इसके पीछे के असली उद्देश्यों पर जवाब मांग रहा है, जिसे सरकार चर्चा में नहीं लाना चाहती.
सांसदों का निलंबन और लोकतंत्र पर वार
सदन की कार्यवाही से विपक्षी सांसदों के निलंबन पर भी राहुल गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार और उत्सुक है, लेकिन सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है. राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा सदन चलाने की नहीं, बल्कि विपक्ष की आवाज दबाने की है.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
February 09, 2026, 15:45 IST

1 hour ago
