Last Updated:March 04, 2026, 09:11 IST
UP Samachar Live Holi Update : होली पर गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मां को बचाने पहुंची बेटी पर भी किया जानलेवा हमला. अंकुर विहार के डीएलएफ स्थित एमएम फ्लैट में देर शाम 50 वर्षीय मीनू की उसके पति घनश्याम ने रसोई से चाकू उठाकर पेट, छाती और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

लखनऊ: होली 2026 के मौके पर पूरा उत्तर प्रदेश रंगों की उमंग में डूबा हुआ है. राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा तक हर जगह रौनक, गलियों में गुलाल और चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आ रहे हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. संभल और दूसरी संवेदनशील जगहों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. यूपी पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. यूपी न्यूज लाइव ब्लॉग में आपको प्रदेशभर से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट और होली के जश्न की खास तस्वीरें मिलेंगी. जुड़े रहिए हर पल की ताजा जानकारी के लिए.
मोदीनगर में पेटीएम अपडेट के नाम पर एक लाख की ठगी
मोदीनगर में पेटीएम अपडेट करने के बहाने एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. गांव सीकरी कलां निवासी अमन शर्मा, जो दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं, एक युवक खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताकर दुकान पर आया. उसने नए फीचर अपडेट करने की बात कहकर मोबाइल ले लिया और खाते से एक लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए. मोबाइल वापस मिलने के बाद जब अमन शर्मा ने खाता चेक किया तो ठगी का पता चला. पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Yogi Adityanath Holi in Gorakhpur : सीएम योगी ने गोरखपुर में मनाई होली
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होली 2026 के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक अंदाज में गोरखनाथ मंदिर में रंगों का उत्सव मनाया. उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ होली खेली और गौशाला पहुंचकर गायों व बछड़ों को अबीर-गुलाल लगाया. इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया. आध्यात्मिक वातावरण और लोक परंपराओं के संगम के बीच आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे. सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, जबकि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया.
About the Author
Sandeep KumarSenior Assistant Editor
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou...और पढ़ें
Location :
Ghaziabad,Ghaziabad,Uttar Pradesh
First Published :
March 04, 2026, 09:11 IST

2 hours ago
