ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, 50 टॉपर्स की लिस्ट भी होगी रिलीज

1 hour ago

Last Updated:March 01, 2026, 07:53 IST

ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 1 मार्च 2026 को सीए फाइनल नवंबर 2025 सेशन का रिजल्ट जारी करेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और पिन दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, ऐसे देखें स्कोरकार्डZoom

जो छात्र दोनों ग्रुप पास कर लेंगे, वे आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट कहलाएंगे.

ICAI CA Final Result 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई कर रहे हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बहुत खास है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 1 मार्च 2026 को सीए फाइनल परीक्षा (नवंबर 2025 सेशन) का परिणाम जारी करने जा रहा है. इंस्टीट्यूट पहले ही बता चुका था कि रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – icai.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों का कई महीनों का इंतजार खत्म हो जाएगा.

सीए फाइनल क्यों है खास?

सीए फाइनल को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. इस परीक्षा को पास करने के बाद ही छात्र आधिकारिक तौर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन पाते हैं. हर साल बहुत कम छात्र इस अंतिम चरण को पार कर पाते हैं, इसलिए इसका रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

ICAI ने साफ किया है कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा. छात्र अपना परिणाम इन ऑफिशियल वेबसाइट – icai.nic.in, icaiexam.icai.org और caresults.icai.org पर जाकर देख सकेंगे.

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां “ICAI CA Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर और पिन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. अंत में कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र उसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ईमेल पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड

जो छात्र अपना रिजल्ट ईमेल पर पाना चाहते थे और पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उन्हें रिजल्ट घोषित होते ही उनका स्कोरकार्ड उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा. इससे वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में भी छात्रों को आसानी से परिणाम मिल सकेगा.

मेरिट लिस्ट और पासिंग प्रतिशत भी होगा जारी

रिजल्ट के साथ ICAI टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा. इसमें ऑल इंडिया रैंक के टॉप 50 छात्रों के नाम शामिल होंगे. साथ ही ग्रुप-1, ग्रुप-2 और दोनों ग्रुपों का कुल पासिंग प्रतिशत भी बताया जाएगा. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी परिणाम चुनौतीपूर्ण रहने की उम्मीद है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

जो छात्र दोनों ग्रुप पास कर लेंगे, वे आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट कहलाएंगे. इसके बाद उन्हें ICAI की सदस्यता के लिए आवेदन करना होगा. वहीं जो छात्र सफल नहीं हो पाते हैं, वे अपनी गलतियों को समझकर अगले प्रयास की तैयारी शुरू कर सकते हैं. इंस्टीट्यूट ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें.

About the Author

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में...और पढ़ें

First Published :

March 01, 2026, 07:53 IST

Read Full Article at Source