Last Updated:February 07, 2026, 19:40 IST
Internatilly Viral Indian Social Media Influencer: भारत के सोशल मीडिया स्टार अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहे है. वायरल अपने कॉन्टेंट की वजह से नहीं बल्कि अपने लुक की वजह से. विदेशी सोशल मीडिया यूजर उनको भारत का जस्टिन बीबर बताया जा रहा है.

ly Viral Indian Social Media Influencer: बिग बॉस मराठी सीजन 5 के विजेता और सोशल मीडिया स्टार सूरज चव्हाण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा किसी किसी अलग चीज के लिए हो रही है. पश्चिमी मीडिया और सोशल मीडिया के कई पेजों पर यह दावा किया जा रहा है कि सूरज चव्हाण को ‘भारत का सबसे हैंडसम आदमी’ (Most Handsome Man) चुना गया है. इसके अलावे उनको ‘इंडिया के जस्टिन बीबर’ का टैग भी दिया जा रहा है. इन दावों ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है और हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या वाकई सूरज को यह खिताब मिला है या यह सिर्फ एक अफवाह है.
सूरज चव्हाण को ‘इंडियाज जस्टिन बीबर’ कहे जाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका हेयरस्टाइल और उनका दुबला-पतला शरीर है. उनके बाल कनाडा के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के करियर के शुरुआती दिनों (साल 2010 के आसपास) के लुक से काफी मिलते-जुलते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए विदेशी यूजर्स उनके लुक की तुलना बीबर के उस दौर से कर रहे हैं. हालांकि, इस तुलना पर लोगों ने हैरानी जताई है, लेकिन इसी ‘बिवेयर लुक’ (Bieber Look) के कारण उनकी तस्वीरें ग्लोबली वायरल हो रही हैं.
क्या सच में मिला हैंडसम मैन का खिताब
जब बात ‘भारत के सबसे हैंडसम आदमी’ होने के दावे की आती है, तो सच्चाई कुछ और ही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कम्युनिटी नोट्स के जरिए इस दावे का फैक्ट चेक किया गया. इसे पूरी तरह से गलत बताया गया है. हकीकत यह है कि भारत में ‘मोस्ट हैंडसम मैन’ चुनने के लिए कोई भी आधिकारिक सरकारी वोटिंग सिस्टम या राष्ट्रीय स्तर का पोल नहीं होता है. यह खबर बिना किसी तथ्य के फैलाई गई अफवाह है. सूरज चव्हाण अपने कंटेंट के लिए मशहूर हैं, लेकिन उन्हें आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई सौंदर्य खिताब नहीं मिला है.
सोशल मीडिया से स्टारडम
सूरज चव्हाण की असली पहचान उनकी सोशल मीडिया स्टारडम है. महाराष्ट्र के बारामती के पास एक छोटे से गांव मोढवे से आने वाले सूरज ने बेहद गरीबी और संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया है. टिक-टॉक और इंस्टाग्राम रील्स पर अपनी अनोखी बोली और ‘बुक्कीत टेंगुल’ जैसे डायलॉग्स ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. आज इंस्टाग्राम पर उनके 2.9 मिलियन (29 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी सादगी और ईमानदारी ने ही उन्हें बिग बॉस मराठी 5 का विजेता बनाया, जहां उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला.
लोगों ने क्या कहा?
उनके वायरल लुक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं काफी मिली-जुली और मजाकिया हैं. विदेशी और भारतीय यूजर्स इस तुलना पर जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘जस्टिन, हम आपसे माफी मांगते हैं.’ वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, ‘क्या यह कोई मजाक है?’ कुछ कमेंट्स काफी तीखे भी थे, जैसे एक यूजर ने लिखा, ‘इस पोस्ट पर यकीन करने से बेहतर है कि मैं अपनी जींस निगल लूं.’ कुल मिलाकर, सूरज चव्हाण अनजाने में ही सही, लेकिन एक ग्लोबल मीम और चर्चा का विषय बन गए हैं.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें
First Published :
February 07, 2026, 19:40 IST

1 hour ago
