Last Updated:March 08, 2026, 07:46 IST
Iran Israel War News: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा भीषण युद्ध नौवें दिन में पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां इस युद्ध को समझौते तक पहुंचाना नहीं चाहते हैं, वहीं ईरान की ओर से भी लगात...और पढ़ें

ईरान-इजरायल और अमेरिका का युद्ध नौवें दिन भी जारी.
Iran-US War News Live Updates: अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के साथ चल रहा युद्ध अब नौवें दिन में पहुंच गया है. पूरे मध्य-पूर्व में तेज हमले हो रहे हैं और स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है. कई जगहों से खबरें आ रही हैं कि इजराइल ने ईरान और लेबनान में जोरदार हवाई हमले किए हैं. जवाब में ईरान ने भी पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं.
अब तक क्या-क्या हुआ?
युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में लगभग 1,200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. लेबनान में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजराइल में करीब 10–12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं. इजराइल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. लेबनान का यह संगठन ईरान का समर्थक माना जाता है और उसने ईरान के नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद इजराइल पर हमला किया था.खाड़ी देशों में तनाव
इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान संयुक्त अरब अमीरात को उठाना पड़ा है. दुबई के लोगों को मोबाइल पर मिसाइल खतरे का अलर्ट मिला. कुवैत में अमेरिकी दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. ईरान ने उन खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया जहां अमेरिका या इजराइल के सैन्य ठिकाने हैं. कुवैत ने कहा है कि उसके पब्लिक इंस्टीट्यूशन फॉर सोशल सिक्योरिटी के दफ्तर पर हमला हुआ है. इस हमले से दफ्तर की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है. इसी बीच कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश पर हवाई हमलों की एक लहर हो रही है और लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.
ट्रम्प का बयान, ईरान की प्रतिक्रिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन में भूमिका निभाना चाहते हैं. उन्होंने अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को इस पद के लिए सही नहीं माना और कहा कि ईरान में ऐसा नेता होना चाहिए जो शांति और स्थिरता लाए. इसके बदले में ईरानी अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि वे अपने हमले जारी रखेंगे और इजरायल-अमेरिका की युद्ध की भूख मिटा देंगे.
First Published :
March 08, 2026, 07:46 IST

1 hour ago
