JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट काउंटडाउन शुरू, jeemain.nta.nic.in पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक

1 hour ago

नई दिल्ली (JEE Mains 2026 Result LIVE). जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जेईई मेन रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड सिर्फ jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. जेईई मेन रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए बेसब्री से इंतजार हो रहा है. एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2026 टाइम की जानकारी नहीं दी है. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए एक-एक पल का इंतजार भी मुश्किल हो रहा है. सब बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश कर रहे हैं.

February 16, 202614:31 IST

JEE Main 2026 Topper LIVE: क्या एनटीए जेईई मेन टॉपर लिस्ट जारी करेगा?

जेईई मेन 2026 टॉपर लाइव: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट के साथ ही एक प्रेस नोट जारी करेगा, जिसमें 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों के नाम और उनके राज्यों की जानकारी होगी. पिछली बार 20 से ज्यादा छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया था.

February 16, 202614:29 IST

JEE Mains 2026 Scorecard LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें ये 4 डिटेल्स

जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 लाइव: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और सबसे जरूरी – एनटीए स्कोर जैसी डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें. अगर किसी जानकारी में स्पेलिंग मिस्टेक है तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर ईमेल करें.

February 16, 202614:27 IST

JEE Mains Cut Off 2025 LIVE: पिछले साल का कट-ऑफ ट्रेंड

जेईई मेन पिछले साल का कट-ऑफ ट्रेंड: 2025 में जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 93.2 पर्सेंटाइल था. इस बार उम्मीदवारों की संख्या 12.5 लाख से ज्यादा है. इसलिए कॉम्पिटिशन और कट-ऑफ में हल्की बढ़ोतरी (0.5% तक) होने की उम्मीद है.

February 16, 202614:20 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: कभी भी आ सकता है जेईई मेन रिजल्ट

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ‘Result’ टैब कभी भी एक्टिव हो सकता है. NTA की वेबसाइट पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में ही आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे. बेहतर रहेगा कि अपने ब्राउजर का कैश (Cache) क्लियर कर लें. इससे जैसे ही लिंक लाइव होगा, आपको सबसे पहले दिखाई देगा.

February 16, 202614:00 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट आते ही जेईई एडवांस की तैयारी में जुट जाएं?

जेईई मेन 2026 लाइव: अगर जेईई मेन में आपका स्कोर 98.5 पर्सेंटाइल से ऊपर है तो आपको सेशन 2 के बजाय पूरी तरह JEE Advanced पर फोकस करना चाहिए. वहीं, 90-95 पर्सेंटाइल वाले उम्मीदवारों को अपनी गलतियां सुधारकर जेईई मेन अप्रैल सत्र में स्कोर बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए.

February 16, 202613:49 IST

JoSAA Counselling 2026 LIVE: जोसा काउंसलिंग के लिए क्या तैयारी करें?

जोसा (JoSAA) काउंसलिंग की तैयारी लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के बाद आपको कैटेगरी सर्टिफिकेट (OBC-NCL/EWS/SC/ST) जैसे डॉक्यूमेंट अपडेट करवा लेने चाहिए. जोसा काउंसलिंग जून के महीने में शुरू होगी, जहां आपका आज का यह स्कोरकार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा.

February 16, 202613:39 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट में शिफ्ट का प्रभाव पड़ता है?

जेईई मेन शिफ्ट एनालिसिस लाइव: शुरुआती एनालिसिस के अनुसार, जनवरी की कुछ शिफ्ट में मैथ्स का पेपर काफी लंबा और कैलकुलेटिव था, जबकि केमिस्ट्री पूरी तरह एनसीईआरटी (NCERT) आधारित थी. इसका सीधा असर आज के पर्सेंटाइल डिस्ट्रिब्यूशन पर देखने को मिलेगा.

February 16, 202613:35 IST

JEE Main Result Website LIVE: साइबर सुरक्षा और फेक अलर्ट

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट एक्टिव हो गई हैं. ये वेबसाइट्स जेईई रिजल्ट के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे या निजी जानकारी मांग रही हैं. NTA कभी भी रिजल्ट देखने के लिए पैसे नहीं मांगता. केवल आधिकारिक .nic.in वाली वेबसाइटों पर ही भरोसा करें.

February 16, 202613:33 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी क्या होता है?

जेईई मेन रिजल्ट लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड में दर्ज ‘State of Eligibility’ को ध्यान से चेक करें. यह आपके गृह राज्य के एनआईटी (NIT) में 50% होम स्टेट कोटे के तहत एडमिशन दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है.

February 16, 202613:29 IST

JEE Advanced 2026 Eligibility LIVE: जेईई एजवांस परीक्षा कौन दे सकता है?

जेईई एडवांस्ड 2026 पात्रता लाइव: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड में नीचे एक कॉलम होगा जो बताएगा कि आप जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र हैं या नहीं. केवल टॉप 2,50,000 छात्र ही आईआईटी (IIT) की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे.

February 16, 202613:22 IST

JEE Mains Session 2 Exam 2026 LIVE: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कब होगी?

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 लाइव: अगर आज का परिणाम आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहता तो बिल्कुल भी निराश न हों. जेईई मेन का यही फायदा है कि आपको अप्रैल सत्र (Session 2) में बैठने का मौका मिलता है. आपका बेस्ट स्कोर ही फाइनल रैंकिंग के लिए माना जाएगा.

February 16, 202613:18 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन टॉपर लिस्ट भी आएगी?

जेईई मेन टॉपर 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के साथ ही NTA उन होनहारों की सूची भी जारी करेगा जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. पिछली बार की तरह इस बार भी तेलंगाना, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से टॉपर्स की संख्या अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

February 16, 202613:14 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक पर सस्पेंस

जेईई मेंस 2026 रिजल्ट लाइव: ध्यान रहे कि आज आपको अपनी रैंक पता नहीं चलेगी. NTA केवल सेशन 1 का स्कोरकार्ड जारी कर रहा है. फाइनल ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी रैंक सेशन 2 (अप्रैल सत्र) के परिणामों के बाद घोषित की जाएगी, जब दोनों सत्रों के डेटा का मिलान होगा.

February 16, 202613:12 IST

JEE Mains Result 2026 Date and Time LIVE: क्या एनटीए जेईई मेन रिजल्ट फिर से टाल देगा?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 डेट: जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है. लेकिन अभी तक रिजल्ट पर कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि एनटीए ने कुछ दिन पहले ही बता दिया था कि 16 फरवरी 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों को कुछ देर इंतजार करने की सलाह दी जाती है. जेईई मेन फाइनल आंसर की रिलीज होने का मतलब है कि अब जेईई मेन रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है.

February 16, 202613:10 IST

JEE Mains Scorecard 2026 LIVE:जेईई मेन स्कोरकार्ड पर क्या डिटेल मिलेगी?

जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर केवल एक नंबर नहीं होगा. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग ‘सेक्शनल पर्सेंटाइल’ होंगे. इसके अलावा, ‘टोटल एनटीए स्कोर’ भी होगा. साथ ही आपकी पर्सनल डिटेल और कैटेगरी का विवरण भी दर्ज होगा.

February 16, 202613:08 IST

JEE Mains 2026 LIVE: वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक से क्या होता है?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जैसे ही जेईई मेन रिजल्ट जारी होता है, लाखों उम्मीदवार एक साथ लॉगिन करते हैं. इससे वेबसाइट ‘504 Gateway Timeout’ दिखा सकती है. ऐसे समय में घबराएं नहीं और पेज को बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय 10-15 मिनट का ब्रेक लें. धैर्य ही सफलता की कुंजी है.

February 16, 202612:49 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन परिणाम देखने के लिए 2 डिटेल्स की जरूरत होगी- एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि. अगर आप अपना एप्लिकेशन नंबर भूल गए हैं तो रजिस्टर्ड ईमेल के इनबॉक्स में ‘NTA’ या ‘JEE’ सर्च करें, वहां आपको पंजीकरण के समय आया हुआ कंफर्मेशन पेज मिल जाएगा.

February 16, 202612:29 IST

JEE Mains Expected Cut-Off 2026 LIVE: जेईई मेन कटऑफ कितनी अनुमानित है?

जेईई मेन अनुमानित कट-ऑफ का गणित लाइव: एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार पेपर का स्तर पिछले साल की तुलना में थोड़ा कठिन था, विशेषकर गणित (Maths) सेक्शन. ऐसे में जनरल कैटेगरी के लिए जेईई एडवांस्ड क्वॉलिफाइंग कट-ऑफ 91.5 से 93 पर्सेंटाइल के आसपास रहने का अनुमान है. ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए यह आंकड़ा गिर सकता है.

February 16, 202612:28 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रखें नजर

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन वेबसाइट पर ट्रैफिक का भारी दबाव देखते हुए NTA ने तीन मुख्य सर्वर तैयार रखे हैं. छात्र अपना स्कोरकार्ड jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर चेक कर पाएंगे. पर्सनल डेटा को सिक्योर रखने के लिए केवल इन्हीं लिंक्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

February 16, 202612:19 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट काउंटडाउन शुरू

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई रिजल्ट डेटा सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है. 12 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त होने वाला है. पोर्टल किसी भी वक्त ‘Result’ लिंक के साथ लाइव हो सकता है.

Read Full Article at Source