नई दिल्ली (JEE Mains 2026 Result LIVE). जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जेईई मेन रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड सिर्फ jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. इसलिए फर्जी वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक पर क्लिक न करें. जेईई मेन के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट बनी हुई हैं. इनका फॉर्मेट भी बिल्कुल एनटीए की असली वेबसाइट जैसा है. इसलिए लोग कंफ्यूज हो जाते हैं.
February 16, 202612:19 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट काउंटडाउन शुरू
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई रिजल्ट डेटा सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है. 12 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त होने वाला है. पोर्टल किसी भी वक्त ‘Result’ लिंक के साथ लाइव हो सकता है.
February 16, 202612:17 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट चेक करने में समस्या आए तो क्या करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो उम्मीदवार एनटीए की हेल्पडेस्क 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.
February 16, 202612:15 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: क्या एनटीए जेंडर वाइज आंकड़े जारी करेगा?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: एनटीए परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों का अलग से डेटा साझा करेगा, जो शिक्षा में विविधता दर्शाता है.
February 16, 202612:11 IST
JEE Mains 2026 LIVE: क्या विदेशी भी देते हैं जेईई मेन परीक्षा?
जेईई मेंस 2026 लाइव: इस बार खाड़ी देशों और अन्य विदेशी केंद्रों से रिकॉर्ड संख्या में ओसीआई (OCI) और विदेशी छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में भाग लिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है.
February 16, 202612:09 IST
JEE Mains Scorecard 2026 LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड कब तक वैलिड है?
जेईई मेन स्कोरकार्ड की वैधता लाइव: जेईई मेन 2026 का स्कोरकार्ड केवल एकेडमिक वर्ष 2026-27 में एडमिशन के लिए मान्य होगा. अगर आप इसके बाद एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको फिर से जेईई मेन परीक्षा देनी होगी. तब यही स्कोर मान्य नहीं होगा.
February 16, 202611:44 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन की किस शिफ्ट में सबसे ज्यादा उम्मीदवार थे?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल 27 और 29 जनवरी की जेईई मेन शिफ्ट में सबसे अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि इन शिफ्ट्स में उच्च पर्सेंटाइल के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक हो सकती है.
February 16, 202611:41 IST
JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की में गलती होने पर क्या करें?
जेईई मेंस फाइनल आंसर की 2026 लाइव: जेईई मेन फाइनल आंसर की में कई गलतियों की बात सामने आ रही है. उम्मीदवार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दे रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है. अब इसी के आधार पर कुछ देर में जेईई मेन रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
February 16, 202611:37 IST
JEE Mains EWS Reservation LIVE: जेईई मेन में ईडब्ल्यूएस आरक्षण किसे मिलेगा?
जेईई मेन ईडब्ल्यूएस आरक्षण: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अपना वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (1 अप्रैल 2025 के बाद जारी) अपलोड करना होगा, वरना उन्हें जनरल कैटेगरी में माना जाएगा.
February 16, 202611:04 IST
JEE Mains Session 2 Registration 2026 LIVE: जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन कहां करें?
जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन लाइव: अगर आप जेईई मेन सेशन 1 के स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं तो सेशन 2 (अप्रैल सत्र) के लिए रजिस्ट्रेशन कर अप्रैल में फिर से परीक्षा दे सकते हैं. दोनों सेशन में से जिसका भी स्कोर बेहतर होगा, उसे रैंक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
February 16, 202611:01 IST
JEE Mains Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की पर उठे सवाल
जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 लाइव: एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की 2026 जारी होने की सूचना दी है. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि एनटीए ने 23 जनवरी 2026 को शिफ्ट 2 में हुई परीक्षा की आंसर की गलत जानकारी दी है. कई उम्मीदवारों ने फाइनल आंसर की में गलती से जुड़ा कमेंट किया है.
February 16, 202610:58 IST
JoSAA Counselling 2026 LIVE: आईआईटी में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग कब होगी?
जोसा काउंसलिंग 2026 लाइव: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद अपने श्रेणी प्रमाणपत्र (Category Certificates) तैयार रखें, क्योंकि JoSAA काउंसलिंग जून में शुरू होगी.
February 16, 202610:54 IST
JEE Advanced 2026 LiVE: जेईई एडवांस्ड पात्रता मानदंड
जेईई एडवांस्ड 2026 लाइव: जेईई मेन 2026 में सफल टॉप 2,50,000 उम्मीदवार मई में होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण के पात्र होंगे. इसका विस्तृत विवरण iitb.ac.in (या संबंधित आईआईटी) पर उपलब्ध होगा.
February 16, 202610:44 IST
JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी
जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की लाइव: एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 रिलीज कर दी है. इसका मतलब है कि सेशन 1 का जेईई मेन रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है. स्टूडेंट्स जेईई मेन फाइनल आंसर की से अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं. इससे जेईई मेन रिजल्ट का अंदाजा लग जाएगा. साथ ही आपको पता चल जाएगा कि एनटीए ने कितने सवालों को ड्रॉप किया है या कितनी आपत्तियों के आधार पर आंसर्स बदले हैं.
February 16, 202610:33 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन 75% पात्रता मानदंड क्या है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीई में एडमिशन के लिए कक्षा 12वीं में 75% अंक (SC/ST के लिए 65%) या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना अनिवार्य है.
February 16, 202610:09 IST
JEE Main Website Crash LIVE: जेईई मेन वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
जेईई मेन वेबसाइट क्रैश लाइव: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट वेबसाइट jeemain.nta.nic.in क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ देर इंतजार करने के बाद फिर से वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं.
February 16, 202609:46 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: परसेंटाइल और परसेंटेज में क्या अंतर है?
जेईई मेन परसेंटाइल बनाम प्रतिशत लाइव: कई स्टूडेंट्स परसेंटाइल और परसेंटेज के बीच कंफ्यूज्ड रहते हैं. पर्सेंटाइल दर्शाता है कि आपने कितने प्रतिशत छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है, न कि यह आपके द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत है.
February 16, 202608:47 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE :जेईई मेन में किन सवालों को ड्रॉप किया जाता है?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: अगर जेईई मेन परीक्षा की किसी शिफ्ट में कोई प्रश्न तकनीकी खराबी या गलत विकल्प के कारण हटाया गया है तो उसके अंक एनटीए की गाइडलाइंस के अनुसार सभी छात्रों को मिल सकते हैं या कुल पूर्णांक में से उसे घटा दिया जाएगा.
February 16, 202608:45 IST
JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब आएगी?
जेईई मेन फाइनल आंसर-की लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के साथ या उससे कुछ घंटे पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. इससे उम्मीदवार देख सकेंगे कि किन चुनौतियों को स्वीकार किया गया है और किन प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है. इससे अपना रिजल्ट समझना आसान हो जाता है.
February 16, 202608:42 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी
जेईई मेंस रिजल्ट 2026 लाइव: सूत्रों के अनुसार, एनआईसी (NIC) सर्वर पर डेटा पुशिंग शुरू हो चुकी है. इस हिसाब से किसी भी वक्त ‘View Scorecard’ का टैब होमपेज पर दिखाई दे सकता है. हालांकि एनटीए आमतौर पर देर रात जेईई मेन रिजल्ट जारी करता है.
February 16, 202608:08 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन में कम नंबर आने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट केवल एक पड़ाव है. इसमें कम स्कोर आने पर माता-पिता को बच्चे पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. ध्यान रखें कि जेईई मेन सत्र 2 अभी बाकी है. काउंसलिंग के दौरान कई अन्य बेहतरीन कॉलेजों के विकल्प भी खुले रहते हैं.

1 hour ago
