नई दिल्ली (JEE Mains 2026 Result LIVE). जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जेईई मेन रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 16 फरवरी तक जारी करने का अपडेट दिया था. इसका मतलब है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम आज किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है. जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड सिर्फ jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. इसलिए फर्जी वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक पर क्लिक न करें.
February 16, 202610:58 IST
JoSAA Counselling 2026 LIVE: आईआईटी में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग कब होगी?
जोसा काउंसलिंग 2026 लाइव: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद अपने श्रेणी प्रमाणपत्र (Category Certificates) तैयार रखें, क्योंकि JoSAA काउंसलिंग जून में शुरू होगी.
February 16, 202610:54 IST
JEE Advanced 2026 LiVE: जेईई एडवांस्ड पात्रता मानदंड
जेईई एडवांस्ड 2026 लाइव: जेईई मेन 2026 में सफल टॉप 2,50,000 उम्मीदवार मई में होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण के पात्र होंगे. इसका विस्तृत विवरण iitb.ac.in (या संबंधित आईआईटी) पर उपलब्ध होगा.
February 16, 202610:44 IST
JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी
जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की लाइव: एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 रिलीज कर दी है. इसका मतलब है कि सेशन 1 का जेईई मेन रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है. स्टूडेंट्स जेईई मेन फाइनल आंसर की से अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं. इससे जेईई मेन रिजल्ट का अंदाजा लग जाएगा. साथ ही आपको पता चल जाएगा कि एनटीए ने कितने सवालों को ड्रॉप किया है या कितनी आपत्तियों के आधार पर आंसर्स बदले हैं.
February 16, 202610:33 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन 75% पात्रता मानदंड क्या है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीई में एडमिशन के लिए कक्षा 12वीं में 75% अंक (SC/ST के लिए 65%) या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना अनिवार्य है.
February 16, 202610:09 IST
JEE Main Website Crash LIVE: जेईई मेन वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
जेईई मेन वेबसाइट क्रैश लाइव: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट वेबसाइट jeemain.nta.nic.in क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ देर इंतजार करने के बाद फिर से वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं.
February 16, 202609:46 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: परसेंटाइल और परसेंटेज में क्या अंतर है?
जेईई मेन परसेंटाइल बनाम प्रतिशत लाइव: कई स्टूडेंट्स परसेंटाइल और परसेंटेज के बीच कंफ्यूज्ड रहते हैं. पर्सेंटाइल दर्शाता है कि आपने कितने प्रतिशत छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है, न कि यह आपके द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत है.
February 16, 202608:47 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE :जेईई मेन में किन सवालों को ड्रॉप किया जाता है?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: अगर जेईई मेन परीक्षा की किसी शिफ्ट में कोई प्रश्न तकनीकी खराबी या गलत विकल्प के कारण हटाया गया है तो उसके अंक एनटीए की गाइडलाइंस के अनुसार सभी छात्रों को मिल सकते हैं या कुल पूर्णांक में से उसे घटा दिया जाएगा.
February 16, 202608:45 IST
JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब आएगी?
जेईई मेन फाइनल आंसर-की लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के साथ या उससे कुछ घंटे पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. इससे उम्मीदवार देख सकेंगे कि किन चुनौतियों को स्वीकार किया गया है और किन प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है. इससे अपना रिजल्ट समझना आसान हो जाता है.
February 16, 202608:42 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी
जेईई मेंस रिजल्ट 2026 लाइव: सूत्रों के अनुसार, एनआईसी (NIC) सर्वर पर डेटा पुशिंग शुरू हो चुकी है. इस हिसाब से किसी भी वक्त ‘View Scorecard’ का टैब होमपेज पर दिखाई दे सकता है. हालांकि एनटीए आमतौर पर देर रात जेईई मेन रिजल्ट जारी करता है.
February 16, 202608:08 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन में कम नंबर आने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट केवल एक पड़ाव है. इसमें कम स्कोर आने पर माता-पिता को बच्चे पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. ध्यान रखें कि जेईई मेन सत्र 2 अभी बाकी है. काउंसलिंग के दौरान कई अन्य बेहतरीन कॉलेजों के विकल्प भी खुले रहते हैं.
February 16, 202608:04 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अचानक ट्रैफिक बढ़ेगा. इस स्थिति में सर्वर स्लो होगा और जेईई मेन वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है. ऐसे में घबराएं नहीं और कुछ देर इंतजार करने के बाद फिर से जेईई रिजल्ट वेबसाइट पर लॉगिन करें.
February 16, 202608:00 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं क्या?
जेईई मेंस 2026 रिजल्ट लाइव: एनटीए ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का कोई प्रावधान नहीं होगा. नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए विभिन्न शिफ्टों की कठिनाई को संतुलित कर अंतिम स्कोर तैयार किया गया है.
February 16, 202607:59 IST
JEE Advanced 2026 Eligibility LIVE: जेईई एडवांस के लिए क्या पात्रता है?
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के आधार पर केवल टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स (सभी श्रेणियों को मिलाकर) जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. अपेक्षित कट-ऑफ (Percentile): सामान्य श्रेणी के लिए यह लगभग 93-95, OBC-NCL के लिए 80-82, और SC/ST के लिए 50-60 के बीच रहने का अनुमान है.
February 16, 202607:40 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर क्या होगा?
जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर कई जरूरी डिटेल्स मिलती हैं. जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें-
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर. कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर. ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक. जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाइंग स्टेटस.February 16, 202607:38 IST
JEE Main 2025 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद आप उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:
ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें. होमपेज पर ‘JEE Main 2026 Session 1 Result’ लिंक पर क्लिक करें. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें. सिक्योरिटी पिन भरकर ‘Submit’ बटन दबाएं. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
1 hour ago
