JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट हो गया जारी, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक

1 hour ago

नई दिल्ली (JEE Mains 2026 Result LIVE). जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जेईई मेन रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड सिर्फ jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. जेईई मेन रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए बेसब्री से इंतजार हो रहा है. एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2026 टाइम की जानकारी नहीं दी है. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए एक-एक पल का इंतजार भी मुश्किल हो रहा है. सब बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश कर रहे हैं.

February 16, 202618:37 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट जारी, 12 स्टूडेंट्स को परफेक्ट स्कोर

जेईई मेन 2026 सेशन-1 रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार 12 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 100 पर्सेंटाइन स्कोर किया है. जबकि जेईई मेन 2025 सेशन-1 में यह संख्या 14 थी.

February 16, 202616:08 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन में इनवैलिड क्रेडेंशियल्स मेसेज आने पर क्या करें?

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट चेक करते समय क्रेडेंशियल्स लिखने के बाद सबमिट करने पर अगर एरर का मेसेज आए तो घबराएं नहीं. कभी-कभी सर्वर लोड के कारण डेटा मैच नहीं होता. 5 मिनट बाद दोबारा कोशिश करें.

February 16, 202616:06 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: सेशन 1 vs सेशन 2 का गणित

जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 लाइव: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेईई मेन सेशन 1 में कम नंबर पर ज्यादा पर्सेंटाइल बनने की संभावना रहती है क्योंकि सेशन 2 में छात्र और भी ज्यादा तैयारी के साथ आते हैं.

February 16, 202616:05 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट वेबसाइट नहीं खुलने पर क्या करें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: एनटीए जेईई मेन वेबसाइट नहीं खुल रही है तो अपने ब्राउजर में ‘Incognito Mode’ का इस्तेमाल करें. इससे पुराने कुकीज रिजल्ट देखने में बाधा नहीं बनेंगे.

February 16, 202616:02 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: सोशल मीडिया पर 'फेक' स्कोरकार्ड वायरल

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: एक्स (पहले ट्विटर) और टेलीग्राम पर कुछ लोग पुराने रिजल्ट्स को एडिट कर 100 पर्सेंटाइल के दावे कर रहे हैं. आधिकारिक प्रेस रिलीज का इंतजार करें.

February 16, 202615:59 IST

JEE Main 2026 LIVE: टॉप 10 एनआईटी (NIT) की रेस

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: 99.5+ पर्सेंटाइल वाले उम्मीदवारों के लिए तिरुचिरापल्ली, सुरथकल और वारंगल जैसे टॉप एनआईटी में कंप्यूटर साइंस (CS) का रास्ता साफ हो जाएगा.

February 16, 202615:57 IST

JEE Main Result 2026 Timing LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कितने बजे जारी होगा?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 टाइमिंग लाइव: कुछ रिपोर्ट्स में जेईई मेन रिजल्ट रात 10 बजे के आस-पास जारी होने की संभावना जताई जा रही है. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो एनटीए अक्सर रात नें 9 से 11 बजे के बीच जेईई मेन रिजल्ट लिंक एक्टिव करता है.

February 16, 202615:55 IST

JEE Main Tie Breaker Rule 2026 LIVE: जेईई मेन टाई ब्रेकर नियम क्या है?

जेईई मेन टाई ब्रेकिंग नियन लाइव: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में अगर दो उम्मीदवारों के टोटल पर्सेंटाइल बराबर होते हैं तो सबसे पहले गणित (Maths) का स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद फिजिक्स और फिर केमिस्ट्री. सबसे आखिर में उम्र और आवेदन संख्या का क्रम आता है.

February 16, 202615:52 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट 5 स्टेप्स में कैसे चेक करें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए उसे आसानी से चेक कर पाएंगे-

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने ब्राउजर में jeemain.nta.nic.in टाइप करें. (सर्वर स्लो होने पर DigiLocker ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं).

स्टेप 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
होमपेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में जाएं और JEE Main 2026 Session 1 Scorecard वाले लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: एंटर करें लॉगिन डिटेल्स
अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा. वहां अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) सही-सही भरें.

स्टेप 4: सिक्योरिटी पिन (Captcha) डालें
स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (Captcha) बॉक्स में एंटर करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड और सेव करें
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसमें NTA Score चेक करें और भविष्य के लिए ‘Download’ बटन पर क्लिक करके पीडीएफ (PDF) सेव कर लें.

February 16, 202615:40 IST

JEE Main Fake Website LIVE: जेईई मेन के नाम पर बनीं कई फर्जी वेबसाइट्स

जेईई मेन फर्जी वेबसाइट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले उसके नाम पर कई फर्जी वेबसाइट्स बन गई हैं. इन पर क्लिक करके आप अपने लिए खतरा मोल ले सकते हैं.

jeemains.in jeemain.nta.in upmsp-edu.com/jee-mains-result-2024 jeemainnic.in jeemain.info jeeguide.co.in info@jeeguide.co.in

February 16, 202615:34 IST

JEE Mains 2026 Result LIVE: अभिभावकों के लिए खास सलाह

जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: बच्चे का जेईई मेन रिजल्ट जैसा भी हो, उसका साथ दें. जेईई मेन सिर्फ एक परीक्षा है, जीवन का अंत नहीं. सेशन 2 अभी बाकी है और मेहनत का फल जरूर मिलता है.

February 16, 202615:31 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: फेक स्कोरकार्ड क्या है?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: सोशल मीडिया पर कुछ साइट्स ‘Fake Scorecard’ बनाकर प्रैंक करने की सुविधा देती हैं. इनसे दूर रहें और केवल आधिकारिक .nic.in साइट से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड ही वैध मानें.

February 16, 202615:30 IST

JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: क्या जेईई फाइनल आंसर की में ड्रॉप्ड सवालों के अंक मिलेंगे?

जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 लाइव: जेईई मेन फाइनल आंसर-की में जो प्रश्न ‘Dropped’ मार्क किए गए हैं, उनके अंक उन सभी छात्रों को मिलेंगे, जो उस पेपर में शामिल हुए होंगे और वह प्रश्न अटेंप्ट किया होगा. इससे जेईई मेन पर्सेंटाइल बूस्ट हो सकता है.

February 16, 202615:28 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: मोबाइल पर जेईई मेन रिजल्ट देखते समय ब्राउजर में ‘Desktop Site’ मोड ऑन कर लें. इससे वेबसाइट का लेआउट सही दिखता है और ‘Submit’ बटन दबाने में दिक्कत नहीं आती.

February 16, 202615:25 IST

JEE Main 2026 LIVE: जेईई मेन में रहा केमिस्ट्री का दबदबा

जेईई मेन रिजल्ट लाइव: इस साल जेईई मेन केमिस्ट्री के पेपर में इनऑर्गेनिक सेक्शन का दबदबा रहा. जिन उम्मीदवारों ने NCERT को घोंटकर पिया था, उनका स्कोरकार्ड आज चमकने वाला है.

February 16, 202615:22 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज कौन अलॉट करेगा?

जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के बाद आपको किस आईआईटी या इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलेगा, यह NTA नहीं बल्कि JoSAA तय करेगा. जेईई रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपनी पसंद के कॉलेजों की लिस्ट (Choice Filling) तैयार करनी होगी.

February 16, 202614:42 IST

NIT Admission 2026 LIVE: एनआईटी में सीट पक्की है या नहीं?

एनआईटी एडमिशन 2026 लाइव: 97 पर्सेंटाइल से ऊपर वाले उम्मीदवारों के लिए किसी न किसी एनआईटी में कोर ब्रांच (मेकैनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल) मिलने की अच्छी संभावना रहती है. सीएस (CS) के लिए 99+ का लक्ष्य रखें.

February 16, 202614:40 IST

JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन रॉ स्कोर और एनटीए स्कोर में क्या अंतर है?

जेईई मेन रॉ स्कोर vs एनटीए स्कोर: इस बात का ध्यान रखें कि आपके वास्तविक अंक (Raw Marks) स्कोरकार्ड पर नहीं दिखेंगे. एनटीए केवल पर्सेंटाइल स्कोर दिखाता है, जो 7 डेसीमल पॉइंट्स तक होता है (जैसे 99.1234567). इससे टाई यानी एक जैसे मार्क्स होने की स्थिति कम बनती है.

February 16, 202614:38 IST

JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन वेबसाइट का पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?

जेईई मेन 2026 लाइव: अगर आप वेबसाइट पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं यानी अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो ‘Forgot Password’ पर क्लिक करें. आप अपने फोन पर आए ‘Security Pin’ या सुरक्षा प्रश्न (Security Question) के जरिए इसे 2 मिनट में रीसेट कर सकते हैं.

February 16, 202614:31 IST

JEE Main 2026 Topper LIVE: क्या एनटीए जेईई मेन टॉपर लिस्ट जारी करेगा?

जेईई मेन 2026 टॉपर लाइव: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट के साथ ही एक प्रेस नोट जारी करेगा, जिसमें 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों के नाम और उनके राज्यों की जानकारी होगी. पिछली बार 20 से ज्यादा छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया था.

Read Full Article at Source