Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बुधवार को तीसरे दिन चर्चा हुई. इस बीच लोकसभा में आज फिर से हंगामा हुआ. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने भाषण में चीन-भारत के रिश्तों को लेकर पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की एक अप्रकाशित किताब की कुछ लाइनें पढ़ने पर अड़े हुए हैं. स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं. उधर, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर मोदी सरकार पर चौतरफा हमला किया है. खड़गे ने संसद सत्र के दौरान इस डील की घोषणा के तरीके पर गंभीर आपत्ति जताई. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने अमेरिकी ‘दबाव’ में आकर देश के स्वाभिमान से समझौता किया है? खड़गे ने पूछा कि क्या भारत ने वास्तव में अमेरिकी आयात पर ‘जीरो टैरिफ’ स्वीकार कर लिया है, जैसा कि डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं?
February 4, 202615:54 IST
'...तो मुझे विजय चौक पर फांसी चढ़ा देना', मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में क्यों कहा ऐसा?
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि केंद्र ने दो लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जो अधूरा रहा. खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं को गुमराह किया है. उन्होंने बेहद कड़े लहजे में चुनौती दी कि अगर उनका दावा गलत साबित हुआ, तो उन्हें विजय चौक पर फांसी चढ़ा दिया जाए.
February 4, 202615:45 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: सामाजिक सद्भावना के लिए मोहम्मद दीपक नाम रखने वाले को क्यों अरेस्ट किया? राज्यसभा में बरसे मल्लिकार्जुन खरगे
Budget Session Rahul Gandhi live: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांप्रदायिक सौहार्द और सहिष्णुता के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने ‘मोहम्मद दीपक’ नाम रखने वाले एक व्यक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति सामाजिक सद्भावना के लिए खड़ा हुआ, उसके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया. खरगे ने आरोप लगाया कि देश में अब झगड़ा सुलझाने वालों को ही धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आपके पास सहिष्णुता का अभाव है.
February 4, 202615:32 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: 'संसदीय लोकतंत्र पर संकट, महिलाओं को समझा सिर्फ वोटबैंक', राज्यसभा में क्या बोले खरगे?
Budget Session Rahul Gandhi live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सत्ता में संसदीय लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं. उन्होंने भाजपा की नीतियों को लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बड़ा खतरा बताया. खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए महिलाएं केवल एक वोटबैंक बनकर रह गई हैं. उनके अनुसार, भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण का केवल दिखावा करती है. जमीनी हकीकत में महिलाओं को नेतृत्व के बड़े अवसर नहीं दिए जा रहे हैं.
February 4, 202615:31 IST
बजट सत्र 2026: खड़गे का राज्यसभा में केंद्र सरकार पर प्रहार, 5 मुख्य मुद्दों पर घेरा
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बजट सत्र के दौरान सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सरकारी संबोधन को ‘शब्दों का जाल’ बताते हुए कहा कि 6,062 शब्दों के लंबे भाषण में देश के असली सवालों पर चुप्पी साधी गई है. खरगे ने सदन के सामने पांच बुनियादी चुनौतियां रखीं. उन्होंने सामाजिक न्याय और सद्भाव की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. खरगे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में संसदीय लोकतंत्र के ढांचे पर लगातार हमले हो रहे हैं.
5 प्रमुख मुद्दे:
सामाजिक न्याय: समाज के वंचित वर्गों की उपेक्षा का आरोप.
अर्थव्यवस्था की स्थिति: देश के आर्थिक हालातों पर सरकार को घेरा.
किसान और मजदूर: कृषि संकट और श्रमिकों की समस्याओं पर जवाब मांगा.
विदेश नीति की विफलता: अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर सरकार की नीतियों को विफल बताया.
संसदीय लोकतंत्र: लोकतांत्रिक संस्थाओं और परंपराओं के कमजोर होने पर चिंता जताई.
February 4, 202615:22 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: भारत-यूएस ट्रेड डील पर खरगे के सवाल: क्या किसानों के हितों से हुआ समझौता?
Budget Session Rahul Gandhi live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने संसद सत्र के दौरान इस बड़ी डील की घोषणा के तरीके पर गंभीर सवाल खरगे. खड़गे ने पूछा कि क्या भारत ने अमेरिकी दबाव में आकर कोई समझौता किया है? यह सवाल देश की संप्रभुता और आर्थिक हितों को लेकर उठाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पारदर्शिता की कमी पर सरकार को घेरा है. उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है?
जीरो टैरिफ का मुद्दा: खरगे ने डोनाल्ड ट्रंप के ‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे पर जवाब मांगा.
किसानों पर असर: उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिकी बाजार के लिए भारतीय कृषि क्षेत्र को खोल दिया गया है?
संसदीय मर्यादा: सत्र के दौरान बाहर घोषणा करने पर खरगे ने आपत्ति जताई.
सुरक्षा की चिंता: क्या भारतीय किसानों का भविष्य इस नई डील के बाद सुरक्षित रहेगा?
February 4, 202615:10 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: जब तक LoP को नहीं बोलने देंगे हम उनको भी नहीं बोलने देंगे- प्रियंका गांधी
Budget Session Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को उस बुक के बारे में नहीं बोलने दिया गया जिसको आप अमेजन से मंगवा सकते हैं ये प्रकाशित है लेकिन एक व्यक्ति (निशिकांत) उठते है तो फिजूल की बातें करते हैं, ये सनक है, वो कितनी किताबें कोट कर रहे हैं. उनको कोई नहीं रोक रहा है सदन में. ये लोकतंत्र है? इंदिरा गांधी कभी निर्णय लेने से पीछे हटीं? पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए. सबको बोलने देंगे लेकिन LOP को नहीं. ये बर्दाश्त नहीं है.
February 4, 202614:48 IST
Budget Session Live: निशिकांत दुबे ने सदन में किताबें दिखाई, कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत
Budget Session Live: सदन में हंगामे के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू और अन्य विषयों पर लिखी गई कई किताबें को कोट किया और सदन में उसे दिखाया भी. इसको लेकर कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की. उन्होंने कहा कि दुबे को सदन में किताब दिखाने और कोट करने की अनुमति दी जाती है लेकिन विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है.
February 4, 202614:43 IST
Budget Session PM Modi Speech live: शाम 5 बजे पीएम का भाषण, कांग्रेस सांसद कर सकते हैं नारेबाजी
Budget Session PM Modi Speech live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम पांच बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. इस बीच विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी गई. कांग्रेस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी सांसदों ने पीएम के भाषण के दौरान सदन में नारेबाजी करने की रणनीति बनाई है.
February 4, 202614:10 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पीयूष गोयल दे रहे बयान
Budget Session Rahul Gandhi live: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस बीच राज्यसभा में पीयूष गोयल भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयान दे रहे हैं.
February 4, 202612:18 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
Budget Session Rahul Gandhi live: भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. इससे पहले विपक्ष ने सदन में भारी हंगामा किया. इस हंगामे के बीच ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर अपना बयान दिया. लेकिन, विपक्ष के भारी हंगामे के कारण स्पीकर सदन की कार्यवाही स्थगित करने को मजबूर हो गए.
February 4, 202612:11 IST
Piyush Goyal On Trade Deal: यूएस-इंडिया ट्रेड डील से आयात में फायदा होगा- पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बुधवार को यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर बयान दिया. इसमें उन्होंने कहा कि इस डील से आयात में भारत को फायदा होगा. इससे देश के छोटे उद्योगों को फायदा होगा. यह एक ऐतिहासिक समझौता है. इससे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी.
February 4, 202612:02 IST
Loksabha Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, हंगाम जारी
Loksabha Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हो गई. इस बीच विपक्ष की ओर हंगामा जारी रहा. वैसे राज्यसभा में कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है.
February 4, 202611:52 IST
Rahul Gandhi live: राहुल गांधी ने बिट्टू को बताया गद्दार दोस्त, जवाब मिला- देश का दुश्मन
Rahul Gandhi live: राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा है. इससे पहले बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बोला और हाथ मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी ने बिट्टू की तरह हाथ बढ़ाया था. ये वही बिट्टू हैं जो कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी थे. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी.
February 4, 202611:36 IST
Rahul Gandhi live: काले रंग की सफेद टी-शर्ट में लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi live: अक्सर सफेल टी-शर्ट में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को काले रंग की सफेद टी-शर्ट में सदन पहुंचे. बीते दो दिनों से उनके भाषण को लेकर सदन में गतिरोध बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी विरोध स्वरूप काली टी-शर्ट पहने हैं.
February 4, 202611:30 IST
Piyush Goyal On Trade Deal: 12 बजे लोकसभा में ट्रेड डील पर बयान देंगे पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Trade Deal: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज 12 बजे US-इंडिया ट्रेड डील पर बयान देंगे.
February 4, 202611:17 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा 12 बजे तक स्थगति, स्पीकर ने मर्यादा बनाए रखने की अपील की
Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. इस कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक स्थगित कर दी गई. इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभा में मर्यादा होना चाहिए.
February 4, 202610:45 IST
Rahul Gandhi live: कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए शशि थरूर
Rahul Gandhi live: इस बीच कांग्रेस के अच्छी खबर है. कांग्रेस सांसदों की बैठक में पार्टी से नाराज चल रहे सांसद शशि थरूर ने शिरकत की है. यह बैठक संसद भवन में हुई है. लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर बीते दो दिनों से जारी गतिरोध के कारण सदन नहीं चल पा रहा है.
February 4, 202610:39 IST
Loksabha Budget Session live: संसद पहुंचे पीएम मोदी; थेथरोलॉजी कर रहे राहुल गांधी- गिरिराज सिंह
Loksabha Budget Session live: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर बीते दो दिनों से लगातार जारी गतिरोध के बीच बुधवार को पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. इस बीच संसद में हंगामे पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी थेथरोलॉजी के मास्टर हैं. वो इसी तरीके से करते हैं. सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है.
February 4, 202610:35 IST
Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, बोले- चीन के मसले पर मैं भी बोलूंगा
Rahul Gandhi live: सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में जारी गतिरोध के मसले पर राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठाना चाहते थे वे जरूरी हैं. मौका मिलेगा तो वह भी चीन से संबंधित मुद्दे उठाएंगे.
February 4, 202610:31 IST
Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को दो दिन से बोलने का मौका दिया जा रहा- किरेन रिजिजू
Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में दो दिनों से बोलने का मौका दिया जा रहा है लेकिन वह नहीं बोल रहे हैं. वह स्पीकर के निर्देशों का लगातार अवहेलना कर रहे हैं.

1 hour ago
