LPG Cylinder Crisis LIVE: LPG संकट पर उखड़े केजरीवाल PM मोदी को घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उठाए सवाल

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

LIVE: मुंबई-चेन्नई में दिखने लगा LPG संकट का असर, रेस्टोरेंट मालिकों ने चेताया

Last Updated:March 10, 2026, 07:53 IST

LPG Cylinder Crisis LIVE: मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग के कराण बढ़ते संकट के बीच भारत के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. बेंगलुरु, जयपुर, मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस की किल्लत की खबरें सामने आई हैं. सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किए गए हैं. वहीं मुंबई-चेन्नई में संकट का असर दिखने लगा है. रेस्टोरेंट मालिकों ने चेतावनी दी है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. गैस सिलेंडर संकट पर पढ़े कहां क्या हालात हैं वह भी लाइव अपडेट के साथ.

 मुंबई-चेन्नई में दिखने लगा LPG संकट का असर, रेस्टोरेंट मालिकों ने चेतायाZoom

ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत में LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर हलचल तेज है. (फोटो PTI)

Gas Cylinder Crisis LIVE: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग जारी है. जंग के कारण बढ़ते तनाव और ईंधन आपूर्ति में आ रही रुकावटों के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं. होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित बताई जा रही है. केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. राज्यों के साथ बैठक कर यह साफ किया गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि बाजार में बढ़ती बुकिंग और सप्लाई चेन पर दबाव के कारण कई जगहों पर वेटिंग बढ़ गई है. वहीं LPG सिलेंडर संकट का असर अब दिखने लगा है. मुंबई और चेन्नई के रेस्टोरेंट मालिकों ने चेतावनी दी है.

इसी बीच देश के अलग-अलग शहरों से अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है. कहीं कमर्शियल गैस की सप्लाई रोक दी गई है तो कहीं घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ा दी गई है. जयपुर, बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री चिंता जता रही है. वहीं सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने पर सप्लाई मैनेजमेंट के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

LPG सिलेंडर संकट पर लाइव अपडेट्स: 

LPG Cylinder Crisis LIVE: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में एलपीजी गैस सप्लाई पर भी दिखने लगा है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक गैस की सप्लाई कम आने के कारण घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बाद 2 से 3 दिन की देरी हो रही है. एक उपनगरीय डीलर ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार अब घरेलू उपभोक्ता एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही अगला रीफिल बुक कर सकते हैं, जबकि पहले एक-दो दिन में ही नई बुकिंग हो जाती थी. गैस एजेंसियों का कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि फिलहाल 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर मिल रहा है. लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रविवार से बंद है, इससे ढाबों और छोटे रेस्टोरेंट्स पर संकट खड़ा हो सकता है. कुछ लोग मजबूरी में काले बाजार से घरेलू सिलेंडर खरीद सकते हैं, जो गैरकानूनी और खतरनाक है. वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के सूत्रों का दावा है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. Gas Cylinder Crisis LIVE: चेन्नई में भी गैस किल्लत के कारण रेस्टोरेंट और होटल कारोबार पर असर पड़ा है. चेन्नई के रेस्टोरेंट मालिकों के संघ ने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया है. उन्हें आशंका है कि अगर आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हुई तो खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ जाएंगी या बिक्री प्रभावित होगी.
LPG Cylinder Crisis LIVE: TOI की रिपोर्ट के अनुार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत के लगभग 40% LNG सप्लाई प्रभावित हुई है. ऐसे में सरकार उद्योगों के लिए एक ‘ऑप्टिमाइजेशन प्लान’ पर काम कर रही है. इसमें उर्वरक जैसे प्राथमिकता वाले सेक्टर भी शामिल हैं. चर्चा से जुड़े लोगों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय इस व्यवस्था को मंगलवार तक अंतिम रूप दे सकता है. Gas Cylinder Crisis LIVE: हालांकि उर्वरक क्षेत्र को मिलने वाली गैस सप्लाई में कुछ कमी से इनकार नहीं किया गया है. सूत्रों का कहना है कि उर्वरक इकाइयों को इतना गैस सप्लाई जरूर दी जाएगी, जिससे वे अपने संयंत्रों को बेहतर स्तर पर चला सकें और उत्पादन प्रभावित न हो.

कहां-कहां क्या हालात?

बेंगलुरु में कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने के कारण हजारों होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की चेतावनी दी गई है. होटल एसोसिएशन ने कहा है कि सप्लाई बहाल नहीं हुई तो शहर के 3000 से ज्यादा होटल प्रभावित हो सकते हैं. जयपुर में घरेलू गैस को प्राथमिकता देने का आदेश जारी किया गया है, जिससे शादियों और होटल इंडस्ट्री में सिलेंडर की किल्लत की आशंका बढ़ गई है. पंजाब में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है. वहीं मुंबई, पुणे और नागपुर में कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता तेजी से कम हो रही है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कमर्शियल गैस डिस्पैच सीमित कर दिए गए हैं. तमिलनाडु के चेन्नई और कोयंबटूर में नए कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी अस्थायी रूप से रोक दी गई है. हिमाचल प्रदेश में नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत उपभोक्ता 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे. कोलकाता में भी लॉक-इन पीरियड लागू कर दिया गया है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके. भारत में फिलहाल सरकार स्थिति को नियंत्रण में बताने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई को व्यवस्थित करने के लिए ही बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है. हालांकि बाजार में अचानक बढ़ी बुकिंग और अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण अस्थायी दबाव जरूर बना है. दूसरी ओर दुनिया के कई देशों में ईंधन संकट और ज्यादा गंभीर होता दिख रहा है. पाकिस्तान में स्कूल-कॉलेज बंद करने और वर्क फ्रॉम होम लागू करने जैसे कदम उठाए गए हैं. बांग्लादेश में ईंधन बिक्री पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. म्यांमार में वाहनों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू कर दिया गया है. इन हालातों के बीच भारत सरकार लगातार सप्लाई चेन को स्थिर रखने की कोशिश कर रही है.

क्या भारत में सच में गैस सिलेंडर का बड़ा संकट आने वाला है?

सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने के कारण सप्लाई चेन पर दबाव जरूर बढ़ा है. इसी वजह से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने और जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग अवधि बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं.

किन शहरों में कमर्शियल गैस की सबसे ज्यादा दिक्कत देखी जा रही है?

बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों से कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें आई हैं. होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने चिंता जताई है कि अगर सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो हजारों प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो सकता है.

सरकार ने स्थिति संभालने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ बैठक कर एलपीजी सप्लाई की समीक्षा की है. घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं. कई जगहों पर सिलेंडर बुकिंग का अंतराल बढ़ाया गया है ताकि जमाखोरी और घबराहट में खरीदारी को रोका जा सके.

वैश्विक संकट का असर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और गैस आपूर्ति में रुकावटों का असर दुनिया के कई देशों पर दिखने लगा है. पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों में ईंधन संकट के कारण प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं. भारत में अभी हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

March 10, 2026, 06:28 IST

Read Full Article at Source