Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: अजित पवार के ससुराल में NCP ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

2 hours ago

Last Updated:February 09, 2026, 12:07 IST

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्‍ट्र के 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के परिणाम के रुझान सामने आने लगे हैं. शुरुआती दौर में भाजपा तमाम दलों से आगे चल रही है. एनसीपी नेता औ...और पढ़ें

अजित पवार के ससुराल में NCP ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शनZoom

महाराष्‍ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. (फाइल फोटो)

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. मतगणना प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई है. रिजल्‍ट आने का सिलसिला शाम तक जारी रह सकता है. इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को संपन्न हुआ था, जिसमें लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे.

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी मतदान के दिन मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को लेकर जो चिंताएं सामने आई थीं, उनके बीच गांव-देहात से आई यह तस्वीर लोकतंत्र के लिए सकारात्मक मानी गई. राज्य में 67 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ. यह मतदान प्रक्रिया छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे और सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं.

नगर निगम चुनाव में भाजपा का जलवा

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीतीं हैं. शिवसेना को 399 सीटें, कांग्रेस को 324, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 167, शिवसेना-यूबीटी को 155, एनसीपी-शरद पवार गुट को 36, एमएनएस को 13 और बसपा को 6 सीटें मिलीं. बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना-यूबीटी को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं. वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी-शरद पवार गुट को केवल एक सीट मिली. बीएमसी में महायुति गठबंधन ने ठाकरे परिवार के तीन दशक पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया है.

February 9, 202612:01 IST

Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: अज‍ित पवार के ससुराल में NCP की जीत

महाराष्‍ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्‍ट लाइव: धाराशिव जिले के बलसूर जिला परिषद समूह में एनसीपी ने अपना खाता खोल लिया है. खास बात यह रही कि यह जीत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के ससुराल वाले गांव के वार्ड में दर्ज हुई है. एनसीपी उम्मीदवार सविता ताई सुरेश बिराजदार ने चुनाव जीतकर पार्टी को अहम सफलता दिलाई. इस परिणाम को क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगामी चुनावों के लिए संगठन को नई ऊर्जा मिली है.

February 9, 202611:55 IST

Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: रायगढ़ में एनसीपी को बढ़त

महाराष्‍ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्‍ट लाइव: एनसीपी ने रायगढ़ के ताला तालुका में अपनी बढ़त बरकरार रखी है. एनसीपी ने ताला तालुका में अपना वर्चस्व कायम रखा है. पंचायत समिति की सभी चार सीटें (जिनमें जिला परिषद की दोनों सीटें शामिल हैं) एनसीपी के खाते में गई हैं. एनसीपी की गीता जाधव ने चरई खुर्द से और नलिनी लोखंडे ने रहाताड़ से जिला परिषद चुनाव जीत लिया है.

February 9, 202611:52 IST

Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: पंचायत समिति में भाजपा को बढ़त, दूसरे नंबर पर अज‍ित पवार की एनसीपी

महाराष्‍ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्‍ट लाइव: महाराष्‍ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. भाजपा 100 से ज्‍यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, अजित पवार की एनसीपी इसमें दूसरे नंबर पर है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना एनसीपी से पिछड़ गई है.

February 9, 202611:07 IST

Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, विपक्षी पिछड़े

महाराष्‍ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्‍ट लाइव: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्‍ट्र में पहली बार चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं. जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली है.

February 9, 202609:36 IST

Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: 10 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, तब चलेगा विजेताओं का पता

महाराष्‍ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्‍ट लाइव: राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों की मतगणना आज होगी. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिला परिषद की 731 और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए 7 फरवरी को मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिला परिषद की सीटों के लिए 2,624 और पंचायत समिति के लिए 4,814 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है. आज पता चलेगा कि जिला परिषद में किसकी जीत होगी. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बने राष्ट्रीय शोक के माहौल में यह चुनाव हुआ.

February 9, 202609:35 IST

Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के लिए हुआ था चुनाव

महाराष्‍ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्‍ट लाइव: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने इसकी जानकारी दी थी. परभणी जिले में सबसे अधिक 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में सबसे कम केवल 55.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में 731 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें 2,624 उम्मीदवार मैदान में थे.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

February 09, 2026, 09:31 IST

homemaharashtra

अजित पवार के ससुराल में NCP ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

Read Full Article at Source