Last Updated:February 09, 2026, 11:02 IST
Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में किसी भी स्तर के चुनाव का पहला परिणाम सोमवार 9 फरवरी 2026 को आने जा रहा है. भाजपा, शिंदे शिवसेना, एनसीपी, शरद प...और पढ़ें

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्ट्र में सोमवार 9 फरवरी 2026 को जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणाम आएंगे. (फाइल फोटो)
Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा आज की जाएगी. मतगणना प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को संपन्न हुआ था, जिसमें लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे.
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी मतदान के दिन मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को लेकर जो चिंताएं सामने आई थीं, उनके बीच गांव-देहात से आई यह तस्वीर लोकतंत्र के लिए सकारात्मक मानी गई. राज्य में 67 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ. यह मतदान प्रक्रिया छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे और सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं.
नगर निगम चुनाव में भाजपा का जलवा
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीतीं हैं. शिवसेना को 399 सीटें, कांग्रेस को 324, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 167, शिवसेना-यूबीटी को 155, एनसीपी-शरद पवार गुट को 36, एमएनएस को 13 और बसपा को 6 सीटें मिलीं. बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना-यूबीटी को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं. वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी-शरद पवार गुट को केवल एक सीट मिली. बीएमसी में महायुति गठबंधन ने ठाकरे परिवार के तीन दशक पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया है.
February 9, 202609:36 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: 10 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, तब चलेगा विजेताओं का पता
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों की मतगणना आज होगी. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिला परिषद की 731 और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए 7 फरवरी को मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिला परिषद की सीटों के लिए 2,624 और पंचायत समिति के लिए 4,814 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है. आज पता चलेगा कि जिला परिषद में किसकी जीत होगी. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बने राष्ट्रीय शोक के माहौल में यह चुनाव हुआ.
February 9, 202609:35 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के लिए हुआ था चुनाव
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने इसकी जानकारी दी थी. परभणी जिले में सबसे अधिक 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में सबसे कम केवल 55.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में 731 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें 2,624 उम्मीदवार मैदान में थे.
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
February 09, 2026, 09:31 IST
जिला परिषद और पंचायत समिति में BJP को शुरुआती बढ़त, क्या है शरद पवार का हाल

2 hours ago
