Last Updated:February 09, 2026, 15:45 IST
Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के परिणाम के रुझान सामने आने लगे हैं. शुरुआती दौर में भाजपा तमाम दलों से आगे चल रही है. एनसीपी नेता औ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. (फाइल फोटो)
Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. मतगणना प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई है. रिजल्ट आने का सिलसिला शाम तक जारी रह सकता है. इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को संपन्न हुआ था, जिसमें लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे.
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी मतदान के दिन मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को लेकर जो चिंताएं सामने आई थीं, उनके बीच गांव-देहात से आई यह तस्वीर लोकतंत्र के लिए सकारात्मक मानी गई. राज्य में 67 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ. यह मतदान प्रक्रिया छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे और सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं.
नगर निगम चुनाव में भाजपा का जलवा
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीतीं हैं. शिवसेना को 399 सीटें, कांग्रेस को 324, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 167, शिवसेना-यूबीटी को 155, एनसीपी-शरद पवार गुट को 36, एमएनएस को 13 और बसपा को 6 सीटें मिलीं. बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना-यूबीटी को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं. वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी-शरद पवार गुट को केवल एक सीट मिली. बीएमसी में महायुति गठबंधन ने ठाकरे परिवार के तीन दशक पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया है.
February 9, 202615:43 IST
Maharashtra ZP Election Result 2026: लातूर में कांग्रेस की बड़ी जीत, पुणे में महायुति का दबदबा; देखें जिला परिषद नतीजों का पूरा समीकरण
Zilla Parishad Election Result 2026 News: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है. लातूर की 59 सीटों में से कांग्रेस ने 7 सीटों पर कब्जा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जबकि भाजपा और राष्ट्रवादी (AP) को केवल 1-1 सीट से संतोष करना पड़ा है. वहीं, पुणे जिला परिषद के समीकरण बेहद रोचक नजर आ रहे हैं. पुणे की कुल 125 सीटों में से भाजपा 33 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. शिवसेना (शिंदे गुट) 22 और राष्ट्रवादी (AP) 17 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही है. कांग्रेस को यहाँ केवल 6 सीटें ही मिल सकी हैं.
पुणे की पंचायत समितियों के नतीजों पर गौर करें तो महायुति का पलड़ा भारी दिख रहा है. आंबेगाव, मावल, पुरंदर और बारामती जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर राष्ट्रवादी (AP) ने अपना परचम लहराया है. वहीं, दौंड में भाजपा ने जीत हासिल की है. कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर पार्टी प्रवक्ता हनुमंत पवार ने आत्मचिंतन की जरूरत बताई है. सांगली के कुंडल से भाजपा की धनश्री लाड को हार का सामना करना पड़ा है, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इन नतीजों ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने पर मजबूर कर दिया है.
February 9, 202614:49 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: भाजपा विधायक की बेटी चुनाव जीतीं
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: शिराला तालुका में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. भाजपा विधायक सत्यजीत शिवाजीराव देशमुख की बेटी साई तेजस्वी सत्यजीत देशमुख ने कोकरुड जिला परिषद समूह से जीत दर्ज की है. उन्होंने एनसीपी अजित पवार गुट के उम्मीदवार विनोद पान्हालकर को करीब 4,700 मतों के अंतर से पराजित किया. साई तेजस्वी देशमुख ने महायुति की जनस्वराज्य मित्र पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. इस जीत को क्षेत्र में महायुति की बढ़ती पकड़ और भाजपा समर्थित नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है.
February 9, 202614:46 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: तालेगांव में भाजपा को करारा झटका
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: तालेगांव धामधेरे-वडगांव रासाई जिला परिषद समूह में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुजाता पवार ने यहां जीत दर्ज की. वह पूर्व विधायक अशोक पवार की पत्नी हैं, जिससे यह जीत राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है. वहीं, मंडावगण फराटा पंचायत समिति सीट से एनसीपी की संगीता फराटे विजयी रहीं. इसके अलावा वडगांव रासाई पंचायत समिति सीट पर भी एनसीपी के विकास शेलार ने जीत हासिल की. इन नतीजों से क्षेत्र में एनसीपी की पकड़ मजबूत हुई है.
February 9, 202613:57 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: सपा ने भी खोला खाता, धाराशिव जिले में मिली सफलता
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: धाराशिव जिले में समाजवादी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में खाता खोलते हुए अहम सफलता हासिल की है. मंगलरूल जिला परिषद समूह से सीमा मडजे-रोचकरी ने जीत दर्ज की, जबकि आरली पंचायत समिति समूह से कृष्णा रोचकरी विजयी हुए. बहन-भाई की इस जोड़ी की जीत से तुलजापुर पंचायत समिति और धाराशिव जिला परिषद में समाजवादी पार्टी की प्रभावी एंट्री हुई है. पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया है और क्षेत्र में विकास व जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया है.
February 9, 202613:21 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: सोलापुर से भाजपा के लिए आई अच्छी खबर
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: सोलापुर जिले में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया. दक्षिण सोलापुर तालुका के कुंभारी समूह से श्रुति भोरगुंडे ने जीत दर्ज की, जबकि धोत्री पंचायत समिति समूह से शिल्पा बिराजदार विजयी रहीं. बार्शी तालुका के मालवंडी पंचायत समिति समूह से भाजपा उम्मीदवार विमल काटे ने सफलता हासिल की. वहीं, मालवंडी जिला परिषद समूह से सुजाता दोइफोडे ने भी जीत दर्ज कर पार्टी की स्थिति और मजबूत की. इन नतीजों से जिले में भाजपा का जनाधार बढ़ने का संकेत मिला है.
February 9, 202613:02 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: भाजपा को चखना पड़ा हार का स्वाद
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: अंबहाई समूह सीट पर हुए चुनाव में विधायक अब्दुल सत्तार के बेटे अब्दुल आमेर ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी त्रंबक मारोती गावणे को लगभग तीन हजार वोटों के अंतर से हराया. इस जीत के बाद अब्दुल सत्तार समर्थकों में उत्साह का माहौल है और इलाके में जश्न मनाया गया. चुनाव नतीजों को स्थानीय राजनीति में अहम बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, जिससे पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं.
February 9, 202612:23 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: शिवसेना ने भाजपा प्रत्याशी को दी मात, अलीबाग तालुका में गजब रिजल्ट
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: अलीबाग तालुका में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. शिवसेना उम्मीदवार रसिका राजा केनी ने अंबेपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज कर शेकाप (शेतकारी कामगार पक्ष) के गढ़ को ध्वस्त कर दिया. इस चुनाव में भाजपा की चित्रा पाटिल को हार का सामना करना पड़ा, जिससे विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. पंचायत समिति चुनावों में भी शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीबाग की चार सीटों पर कब्जा जमा लिया. इस जीत को शिवसेना के लिए संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र में बढ़ते जनसमर्थन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
February 9, 202612:15 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: शरद पवार गुट के लिए आई खुशखबरी
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: सांगली जिले के कवठेमहांकाल तालुका में शरद पवार गुट की एनसीपी ने मुसंडी चुनाव में अहम सफलता हासिल की है. ढलगांव जिला परिषद समूह से विकास अधिकार पैनल ने जीत दर्ज की. पंचायत समिति चुनाव में नागज गण से वामन कदम और ढलगांव गण से रविकिरण घागरे विजयी घोषित किए गए. इन नतीजों से क्षेत्र में शरद पवार गुट की राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई है और स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव परिणामों को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
February 9, 202612:01 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: अजित पवार के ससुराल में NCP की जीत
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: धाराशिव जिले के बलसूर जिला परिषद समूह में एनसीपी ने अपना खाता खोल लिया है. खास बात यह रही कि यह जीत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के ससुराल वाले गांव के वार्ड में दर्ज हुई है. एनसीपी उम्मीदवार सविता ताई सुरेश बिराजदार ने चुनाव जीतकर पार्टी को अहम सफलता दिलाई. इस परिणाम को क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगामी चुनावों के लिए संगठन को नई ऊर्जा मिली है.
February 9, 202611:55 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: रायगढ़ में एनसीपी को बढ़त
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: एनसीपी ने रायगढ़ के ताला तालुका में अपनी बढ़त बरकरार रखी है. एनसीपी ने ताला तालुका में अपना वर्चस्व कायम रखा है. पंचायत समिति की सभी चार सीटें (जिनमें जिला परिषद की दोनों सीटें शामिल हैं) एनसीपी के खाते में गई हैं. एनसीपी की गीता जाधव ने चरई खुर्द से और नलिनी लोखंडे ने रहाताड़ से जिला परिषद चुनाव जीत लिया है.
February 9, 202611:52 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: पंचायत समिति में भाजपा को बढ़त, दूसरे नंबर पर अजित पवार की एनसीपी
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. भाजपा 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, अजित पवार की एनसीपी इसमें दूसरे नंबर पर है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना एनसीपी से पिछड़ गई है.
February 9, 202611:07 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, विपक्षी पिछड़े
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में पहली बार चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं. जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली है.
February 9, 202609:36 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: 10 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, तब चलेगा विजेताओं का पता
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों की मतगणना आज होगी. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिला परिषद की 731 और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए 7 फरवरी को मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिला परिषद की सीटों के लिए 2,624 और पंचायत समिति के लिए 4,814 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है. आज पता चलेगा कि जिला परिषद में किसकी जीत होगी. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बने राष्ट्रीय शोक के माहौल में यह चुनाव हुआ.
February 9, 202609:35 IST
Maharashtra ZIP-Panchayat Samiti Result LIVE: 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के लिए हुआ था चुनाव
महाराष्ट्र जिला परिषद-पंचायत समिति रिजल्ट लाइव: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने इसकी जानकारी दी थी. परभणी जिले में सबसे अधिक 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में सबसे कम केवल 55.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में 731 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें 2,624 उम्मीदवार मैदान में थे.
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
February 09, 2026, 09:31 IST
लातूर में कांग्रेस की जीत, पुणे में महायुति का दबदबा; जानें नतीजों का समीकरण

1 hour ago
