प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में देश और राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए सराहा. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की प्राणवायु हैं और उनके परिश्रम से ही पार्टी और देश आगे बढ़ते हैं. प्रधानमंत्री ने असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50,000 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के समय यह राशि सिर्फ 10,000 करोड़ रुपये थी. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने असम को कुल 5,50,000 करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं के लिए दिए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. हाइवे और रोड नेटवर्क के विस्तार के लिए हजारों करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. ब्रह्मपुत्र नदी पर रिवर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

