Last Updated:March 08, 2026, 08:03 IST
Nishant Kumar LIVE: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके पुत्र निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे JDU में शामिल होंगे. उनके डिप्टी सीएम व गृह मंत्री बनने की अटकलें तेज हैं. सदस्यता के बाद वे जनसंपर्क के लिए बिहार यात्रा पर निकलेंगे.

पटनाः बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके पुत्र निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने जानकारी दी है कि पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद निशांत कुमार बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापक दौरे पर निकलेंगे, जिसका उद्देश्य सीधे जनता से संवाद स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है.
News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
निशांत की डिप्टी सीएम और गृह मंत्री के रूप में लॉन्चिंग
निशांत कुमार की इस राजनीतिक एंट्री को नीतीश कुमार की विरासत संभालने के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी के भीतर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग पहले ही उठ चुकी है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि उनकी शुरुआती ‘लॉन्चिंग’ डिप्टी सीएम और गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के साथ हो सकती है. सत्ता परिवर्तन के इस दौर में निशांत का सक्रिय राजनीति में आना न केवल जेडीयू के भविष्य को नई दिशा देगा, बल्कि बिहार के आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी पूरी तरह से बदल सकता है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
First Published :
March 08, 2026, 08:03 IST

2 hours ago
