नई दिल्ली (Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है. बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह एपिसोड ‘मेंटल बूस्टर’ की तरह काम करेगा. परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में एक स्टूडेंट ने भारत में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें पूछी. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत शानदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि घूमने का सपना अपने राज्य से शुरू करें.
February 9, 202610:58 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी की डाइट क्या है?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: एक स्टूडेंट ने पीएम मोदी से उनकी डाइट को लेकर सवाल किया. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि उनकी डाइट का कोई सिस्टम ही नहीं रहा. अलग-अलग जगह जाते थे, जो रहता था, खा लेते थे. खुद भी पकाना पड़ता था, कई बार खिचड़ी पकानी पड़ती थी. उन्होंने कहा कि डाइट को दवाई की तरह तय करना चाहिए. आपको फैसला करना होगा कि पेटभर कर खाना है या मन भर कर खाना है? उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनाज पेट भर कर खाते हैं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सांस इतनी लो, शरीर भर जाए. कुछ लोग शरीर को सबसे आखिरी प्रायोरिटी देते हैं. कुछ ने नियम बनाया है कि सूर्योदय देखेंगे तो देखेंगे. यह शरीर को ताजगी देता है. इसको आदत में शामिल करना चाहिए.
February 9, 202610:49 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: गुवाहाटी में कैसे हुई परीक्षा पे चर्चा?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: गुजरात से निकलकर पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे. वहां के बच्चों ने कहा कि पीएम मोदी से बात करके परीक्षा से ज्यादा डर नहीं लग रहा है. मोदीजी ने कहा कि जीवन में अगर संतोष हो जाता है तो जीवन में प्रगति नहीं होती. मन में आगे बढ़ते रहने की जिद रहनी चाहिए. हमें लगातार खुद से कंपटीशन करते रहना चाहिए. समझना चाहिए कि जीवन में कोई बदलाव क्यों आया या यह कमी क्यों रही.
February 9, 202610:45 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: आपकी लाइफ में टीचर का रोल क्या है?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी ने अपना जमाना याद करते हुए कहा कि हमारे टीचर लाइब्रेरी जाने की सलाह देते थे. मैं प्राइमरी में था तो परमार साहब थे, योगा सिखाते थे. हम प्लेयर नहीं बने लेकिन यह समझ आया कि योग करना जरूरी है. दुनिया में जितने बड़े लोगों से मिलोगे तो सब लगभग एक ही बात कहेंगे. मेरे जीवन में मेरी मां का बहुत बड़ा रोल है. कोई कहेगा कि उसकी जिंदगी में टीचर का बहुत बड़ा रोल है.
February 9, 202610:41 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: नींद को लेकर पीएम मोदी ने क्या सलाह दी?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज है लिखने की आदत डालो. अधिकतर लोग सिर्फ पढ़ते रहते हैं. तनाव कम करने के लिए खूब हंसो और अच्छी नींद लो. आप सोचेंगे कि यह कैसा पीएम है, सोने की बात कर रहा है. लेकिन जब आप अच्छी नींद लेते हैं तो दिमाग में फ्रेश आइडिया आते हैं, फ्रेश सोच आती है. जो व्यक्ति बहुत बड़ा बन गया है, उस पर ध्यान न दो. उसने कहां से शुरू किया था, उस पर ध्यान दो. कोई क्रिकेटर बना तो वह साइकिल से प्रैक्टिस करता था. सपनों के साथ जीना सीखें, शोर मचाएं तो सिर्फ सफलता का.
February 9, 202610:38 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: जय-रवि से हुई दूसरी मुलाकात
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जय और रवि से मिले. उन्हें 2012 में हुई पुरानी मुलाकात याद आ गई. पीएम मोदी ने बताया कि 2012 में गुजरात के आदिवासी इलाके में बहुत आकाल हुआ था. तब वह दौरे पर गए थे, वहां उनकी मुलाकात जय और रवि से हुई थी.
February 9, 202610:37 IST
गुजरात के बच्चे हुए हैरान
रायपुर से निकलकर परीक्षा पे चर्चा के लिए पीएम मोदी गुजरात पहुंचे थे. वहां उन्होंने आदिवासी बेल्ट के बच्चों से बातचीत की. बच्चे पीएम मोदी का कूल स्वभाव देखकर हैरान रह गए.
February 9, 202610:35 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: लीडर बनना है या निडर?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले निडर बनिए. मन में सोचिए- आप ये काम करेंगे. कहीं कचरा पड़ा है, आपने उठा लिया. यह मत सोचिए कि चार लोग देखेंगे तो क्या कहेंगे. 10 लोगों को अपनी बात समझा पाओ, यह लीडर की क्वॉलिटी है. इसके लिए पहले लोगों को समझना चाहिए. जो उनको समझ पाएगा, वही लीडर बनेगा. लीडर का मतलब यह नहीं है कि सिर्फ चुनाव लड़ना है या पॉलिटिकल पार्टी बनाना है.
February 9, 202610:33 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: समाज में सुधार कैसे होगा?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: समाज में सुधार के लिए हमें अच्छे कामों में लोगों को जोड़ते रहता चाहिए. मान लीजिए कि मैं ब्रश कर रहा हूं, पानी बह रहा है तो मुझे क्या करना चाहिए? कायदे से तो नल बंद कर देना चाहिए. एक बार गांव की यात्रा कर रहा था. वहां एक स्कूल था. टीचर पेट्रोल पंप से ऑयल के केन इकट्ठा करते थे. बच्चों से पानी मंगवाते थे. हर बच्चे को एक पैड दे दिया था. पूरा स्कूल ग्रीन बन गया था. एक टीचर ने इतना बदलाव कर दिया था. समाज का वातावरण हमारे स्वभाव में आना चाहिए.
February 9, 202610:27 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा का रिवीजन कैसे करें?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस सवाल के जवाब पर पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा से एक हफ्ते पहले रिवाइज कर लें. एक अच्छा खिलाड़ी कैसे बनता है? प्रैक्टिस से.. लगातार कंपटीशन करता रहता है, गिरता है, जीतता है, हारता है.. फिर भी करता रहता है. पढ़ने में कमजोर हैं तो किसी को दोस्त बनाइए. उससे कहिए कि आज तुझे मैथ सिखाना चाहता हूं. उसको सिखाने से आपका मैथ मजबूत हो जाएगा.
February 9, 202610:23 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: देश में घूमने के लिए कहां जाएं?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: छत्तीसगढ़ के एक स्टूडेंट ने पूछा कि भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं. इस पर पीएम मोदी ने बहुत काम की सलाह दी. उन्होंने कहा कि रायपुर तहसील में कौन-कौन सी चीजें हैं, इसकी एक लिस्ट बनाओ और उन जगहों को घूमना शुरू करें. जिले में कौन सी जगह है, रेल के डिब्बे में जाना है तो खाना भी साथ ले जाना. जीवन में सीखने को मिलता हैय भारत इतनी विविधता से भरा है कि एक जिंदगी कम पड़ जाएगी.
February 9, 202610:21 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कोयंबटूर के बाद पहुंचे रायपुर
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: तमिलनाडु के कोयंबटूर की यात्रा के बाद पीएम मोदी अगले हफ्ते रायपुर पहुंचे. वहां भी उन्होंने परीक्षा पे चर्चा की. इस संवाद की शुरुआत उन्होंने जय जोहार के साथ की. एक बच्ची ने उनसे कहा कि आप मीटिंग से आए होंगे, थक गए होंगे. बच्ची उनके लिए खुरमी लेकर आई थी, जिसे महाराष्ट्र में चकली कहते हैं.
February 9, 202610:19 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा का क्या मतलब है?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: युवा भारत की युवा सोच को समझना जरूरी है. पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि परीक्षा पे चर्चा का मतलब ही है साथ बैठकर बात करना, एक-दूसरे से सीखना.
February 9, 202610:18 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एआई के युग में डर लगता है
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: एक छात्र ने कहा कि एआई का इस्तेमाल बढ़ने से डर लग रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर ज्ञान देते हुए कहा कि किसी चीज से डरना नहीं चाहिए, ध्यान रखें कि हमें उसका गुलाम नहीं बनना है. हमेशा खुद ही निर्णायक बनें. कुछ बच्चों के लिए मोबाइल उनका मालिक बन गया है. अगर मोबाइल नहीं है तो खाना नहीं खा सकते, टीवी नहीं है तो कोई काम नहीं कर सकते. मैं एआई से पूछूंगा कि ये किताब कहां मिलेगी, नेचर ऑफ जॉब कैसे बदलें.. पहले बैलगाड़ी में जाते थे, अब हवाई जहाज में जाते हैं. एआई हमारे कामों में वैल्यू एडिशन करे, बस उसका इतना ही इस्तेमाल करें.
February 9, 202610:15 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: मोटिवेशन या अनुशासन किसकी ज्यादा जरूरत?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: दोनों चीजें महत्वपूर्ण हैं. अगर अनुशासन है ही नहीं तो कितनी भी इंस्पेरेशन हो, क्या ही काम करेगा. एक किसान है, उसे इंस्पेरेशन मिल रहा है. लेकिन उसके पास डिसिप्लिन नहीं था. इसलिए एक अधिक कमा रहा है और दूसरा कम कमाएगा. इंस्पिरेशन में अनुशासन है तो सोने पर सुहागा का काम करता है.
February 9, 202610:14 IST
PPariksha Pe Charcha 2026 LIVE: विकसित भारत कैसे बनेगा?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: सिंगापुर के बारे में सुना होगा. एक छोटा सा मछुआरे वाला गांव था. डेवलप कंट्री बनना है तो हमें उसके जैसी आदतें अपनानी पड़ेंगी. देश के नागरिक होने के नाते अपने जीवन में चीजों का पालन करने से ही विकसित भारत बनेगा. अपने देश में बनी चीजें खरीदें, देश की छोटी-छोटी चीजों में कंट्रीब्यूट करें, तभी विकसित भारत बनेगा.
February 9, 202610:12 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पढ़ाई और हॉबी में बैलेंस कैसे बनाएं
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: एक छात्र ने पढ़ाई और हॉबी के बीच बैलेंस बनाने पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों उपयोगी हैं, जैसे आपको आर्ट का शौक है, साइंस का विषय पढ़ रहे हैं.. केमिकल की चर्चा है तो उसका चित्र बनाइए. दोनों काम हो जाएंगे.
February 9, 202610:10 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: स्टार्टअप करना चाहती हूं, क्या करूं?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: छवि जैन ने पूछा कि स्टार्टअप में करियर कैसे बनाएं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज-कल जिस भी नौजवान से मिलता हूं, सब स्टार्टअप की बात करते हैं. ड्रोन बनाओ, कुछ फाइनेंस में एक्सपर्ट हैं. आप कभी भी शुरू कर सकते हैं. छोटे छोटे काम से शुरू कर सकते हैं.
February 9, 202610:09 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: हिंदुस्तान में क्या कमी है?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी ने एक स्टूडेंट के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में क्या कमी है? अमीर लोग महंगी शादी के लिए दुबई जाते हैं. वो हिंदुस्तान में क्यों नहीं कर सकते शादी.
February 9, 202610:07 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा शुरू
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इसमें पीएम मोदी तमिलनाडु के स्टूडेंट्स से इंटरैक्ट कर रहे हैं. उन्होंने संवाद की शुरुआत तमिल में अभिवादन के साथ की. इससे स्टूडेंट्स का उनके साथ इंस्टेंट कनेक्शन लेवल सेट हो गया. बच्चों के चेहरों पर खुशी के भाव देखे जा सकते हैं.
February 9, 202610:00 IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सिलेबस के नोट्स कैसे बनाएं?
परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: डिजिटल पढ़ाई के दौर में लिखने की आदत छूटने पर पीएम ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जो हम केवल पढ़ते हैं, वह मस्तिष्क के एक हिस्से में रहता है, लेकिन जो हम लिखते हैं, वह हमारे ‘सब-कॉन्शियस’ में छप जाता है. लिखना केवल अभ्यास नहीं, बल्कि विचार को आकार देना है. उन्होंने सुझाव दिया कि हर चैप्टर के बाद उसके मुख्य बिंदुओं को बिना देखे लिखने की कोशिश करें; इससे परीक्षा हॉल में ‘ब्लैकआउट’ (सब भूल जाना) की समस्या नहीं होगी.

2 hours ago
