Pariksha Pe Charcha: छात्र ने पूछा सवाल- कैसे बन सकते हैं अच्‍छा लीडर, PM मोदी ने क्‍या दिया जवाब?

1 hour ago

Last Updated:February 09, 2026, 15:00 IST

Pariksha Pe Charcha Episode 2: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में स्टूडेंट्स ने पीएम नरेन्‍द्र मोदी से कई दिलचस्‍प सवाल पूछे. एक स्‍टूडेंट ने पीएम मोदी से पूछा कि अच्‍छा लीडर कैसे बनते हैं? जिसके बाद पीएम मोदी ने बच्‍चों को लीडरशिप के गुण सिखाए. उन्‍होंने स्टूडेंट्स को कई सीक्रेट बातें बताईं.

छात्र ने मोदी से पूछा- कैसे बन सकते हैं अच्‍छा लीडर, PM ने क्‍या दिया जवाब?Zoom

pariksha pe charcha, PM Modi, PM Modi, pm narendra modi, pariksha pe charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने पूछे सवाल.

Pariksha Pe Charcha Episode 2: आज परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड था और क्या कमाल का माहौल था.पीएम मोदी ने कोयंबटूर, रायपुर, गुजरात के देव मोगरा, गुवाहाटी और दिल्ली के बच्चों से खुलकर बात की. बच्चे बहुत उत्साहित थे.इसी बीच स्‍टूडेंटस ने पीएम से सवाल पूछा कि अच्छा लीडर कैसे बनें? सही करियर कैसे चुनें? इसके अलावा भी कई और मजेदार बातें की. पीएम ने हर जवाब प्यार से और हंसी-मजाक के साथ साथ आसान भाषा में दिया कि बच्चे सुनकर झूम उठे.

अच्छा लीडर बनने का असली सीक्रेट क्या है?

एक बच्चे ने सीधे-सीधे पीएम मोदी से पूछा कि सर,हम अच्छा लीडर कैसे बन सकते हैं?पीएम मोदी ने बड़े प्यार से समझाया कि लीडर बनने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि चुनाव लड़ना है या कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी बनानी है.असली लीडरशिप तो ये है कि तुम कम से कम 10 लोगों को अपनी बात अच्छे से समझा सको, लेकिन सबसे पहले आपको उन 10 लोगों को समझना पड़ेगा. पीएम ने कहा- जो दूसरों को अच्छे से समझ पाता है वही उन्हें अपनी बात समझा भी पाता है और जो दूसरों को समझ ही नहीं पाता, वो कुछ भी समझा नहीं सकता.मतलब साफ है पहले सुनो,समझो,उनकी फीलिंग्स को फील करो, फिर अपनी बात रखो. ये क्वालिटी हर बच्चे में होनी चाहिए.चाहे क्लास में ग्रुप लीडर बनो, घर में छोटे भाई-बहन को कुछ सिखाओ या बाद में बड़े होकर टीम लीड करो.

इतने सारे ऑप्शन में सही करियर कैसे चुनें? पीएम का स्पेशल मंत्र

एक बच्चे ने पीएम से पूछा-सर इतने सारे लोग इंस्पायर कर रहे हैं.इतने सारे करियर ऑप्शन दिख रहे हैं,तो सही रास्ता कैसे चुनें? पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि ये कन्फ्यूजन होना बिल्कुल नॉर्मल है. अलग-अलग चीजों की तरफ खींचना अच्छी बात है, क्योंकि इससे तुम्हें पता चलता है कि तुम्हें क्या पसंद है.फिर उन्होंने एक बहुत मजेदार उदाहरण दिया कि अगर तुम एक महीने में अपने मम्मी-पापा को दस अलग-अलग करियर की बातें बताते हो.आज डॉक्टर बनना है, कल इंजीनियर, परसों आर्मी तो उन्हें लगेगा कि बेटे-बेटी के पास कोई क्लियर डायरेक्शन ही नहीं है.ये सुनकर सब हंस पड़े.पीएम ने आगे कहा-दूसरों को देखकर उनके जैसा बनना चाहना अच्छा है, लेकिन सिर्फ उनकी सफलता से इम्प्रेस मत हो जाना. महान लोग जो आज बहुत बड़े हैं लेकिन उनकी शुरुआत बहुत साधारण थी. उनकी जर्नी देखो,उनकी मेहनत समझो,उनकी मुश्किलें समझो असली सीख वहीं से मिलती है.धीरे-धीरे अपना रास्ता खुद-ब-खुद क्लियर हो जाएगा.बस धैर्य रखो और खुद पर भरोसा रखो.

पीएम से मिलकर बच्‍चों ने क्‍या कहा ?

एपिसोड खत्म होने के बाद बच्चे बहुत खुश थे.श्वेता बंथिया एस.ने कहा कि ये सच में बहुत अच्छा अनुभव था. मैं बहुत खुश हूं.एस. कवियाश्री ने बोला-ऐसा लगा जैसे प्रधानमंत्री से नहीं, बल्कि किसी फैमिली मेंबर से बात कर रही हूं.बच्चों को लगा कि पीएम उनके सबसे करीबी दोस्त या बड़े भाई की तरह बात कर रहे हैं.कोई फॉर्मेलिटी नहीं,बस दिल से दिल तक बात.

कुल मिलाकर क्या मिला बच्चों को?

पीएम मोदी ने इस एपिसोड में बच्चों को बहुत कुछ सिखाया: लीडर बनने के लिए सबसे पहले दूसरों को समझना सीखो. करियर चुनते वक्त कन्फ्यूजन नॉर्मल है, लेकिन धीरे-धीरे क्लियर डायरेक्शन बनाओ. सिर्फ सफलता मत देखो, महान लोगों की साधारण शुरुआत से इंस्पिरेशन लो. और सबसे जरूरी-खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करो और हंसते-खेलते आगे बढ़ो.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व ...और पढ़ें

First Published :

February 09, 2026, 15:00 IST

homecareer

छात्र ने मोदी से पूछा- कैसे बन सकते हैं अच्‍छा लीडर, PM ने क्‍या दिया जवाब?

Read Full Article at Source