Parliament Budget Session Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ले ही आई अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

1 hour ago

Last Updated:February 10, 2026, 13:29 IST

Parliament Budget Session Live: संसद के बजट सत्र में जनरल नरवणे की किताब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. राहुल गांधी ने नरवणे के ट्वीट और पेंगुइन के बयान को लेकर सवाल उठाए और सदन में चर्चा की मांग की. विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई. कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंपा है.

 स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ले ही आई अविश्वास प्रस्तावZoom

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंपा है.

Parliament Budget Session Live: बजट सत्र के दौरान संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिला. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरवणे के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपनी किताब के उपलब्ध होने की जानकारी साझा की थी, जबकि पेंगुइन पब्लिकेशन का दावा है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि या तो नरवणे का बयान गलत है या प्रकाशक की बात सही नहीं है, लेकिन दोनों बातें एक साथ सही नहीं हो सकतीं. इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. इसके चलते सदन की कार्यवाही आज भी बाधित हो गई और लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा. इसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंपा है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 10, 2026, 11:22 IST

homenation

LIVE: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ले ही आई अविश्वास प्रस्ताव

Read Full Article at Source